1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ईरान पर बोले ट्रंप, "हम इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं, मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा...जापान NATO के विपरीत अच्छा कर रहा"

ईरान पर बोले ट्रंप, "हम इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं, मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा...जापान NATO के विपरीत अच्छा कर रहा"

 Published : Mar 19, 2026 09:40 pm IST,  Updated : Mar 19, 2026 09:53 pm IST

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूँ।

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। - India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति। Image Source : AP

Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम चाहें तो इसे 2 सेकेंड में खत्म कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूँ। अगर मैं भेज भी रहा होता, तो मैं आपको बिल्कुल नहीं बताता। उन्होंने कहा कि ईरान दुनिया के लिए एक गंभीर खतरा है। इस बात पर हर देश मुझसे सहमत है।

जापान की भूमिका की तारीफ की

इस दौरान ट्रंप ने टोकियो की तारीफ की और कहा कि जापान नाटो के विपरीत वास्तव में अपनी भूमिका बढ़ा रहा है। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा है कि केवल डोनाल्ड ट्रम्प ही विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का कहना है कि ईरान की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था को भारी झटका लगने वाला है।

खार्ग द्वीप पर जब चाहें...तब कर सकते हैं कब्जा

ट्रंप ने कहा-हम जब चाहें, तब इस द्वीप पर कब्जा कर सकते हैं। मैं इसे वहां स्थित छोटा सा द्वीप कहता हूँ। यह पूरी तरह से असुरक्षित है। हमने पाइपों को छोड़कर सब कुछ नष्ट कर दिया है। हमने पाइप इसलिए छोड़ दिए, क्योंकि उन्हें दोबारा बनाने में सालों लग जाते। इस दौरान ट्रंप ने कहा उनकी (ईरान की) नौसेना खत्म हो गई है। उनकी वायु सेना खत्म हो गई है। उनके विमानरोधी उपकरण खत्म हो गए हैं। हम जहां चाहें वहां उड़ सकते हैं। कोई हम पर गोली भी नहीं चला रहा है।

हम इसे दो सेकंड में खत्म कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश