1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Trump Vs Musk: एलन पर भड़के ट्रंप, कहा- "मस्क अपना दिमाग खो चुका है...मैं अब उससे बात नहीं करना चाहता"

Trump Vs Musk: एलन पर भड़के ट्रंप, कहा- "मस्क अपना दिमाग खो चुका है...मैं अब उससे बात नहीं करना चाहता"

 Published : Jun 06, 2025 06:32 pm IST,  Updated : Jun 06, 2025 11:52 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क पर एक और बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने कहा है कि मस्क अपना दिमाग खो चुका है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) और अरबपति कारोबारी एलन मस्क (बाएं खड़े हुए)- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (दाएं) और अरबपति कारोबारी एलन मस्क (बाएं खड़े हुए) Image Source : AP

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अरबपति कारोबारी एलन मस्क पर सबसे बड़ा हमला बोला है। अमेरिका के एबीसी न्यूज से बातचीत में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-"मस्क अपना दिमाग खो चुका है...मैं अब उससे बात नहीं करना चाहता"। बता दें कि ट्रंप का यह इंटरव्यू शुक्रवार सुबह ABC न्यूज के मुख्य वॉशिंगटन संवाददाता जोनाथन कार्ल के साथ हुआ है। कार्ल ने फोन पर बातचीत की है। यह इंटरव्यू उस तीखी बहस के कुछ ही घंटे बाद हुआ जो ट्रंप और एलन मस्क के बीच हुई थी।

"आप उस आदमी की बात कर रहे जिसने अपना दिमाग खो दिया है"

ABC News ने लिखा है कि ट्रंप बातचीत के दौरान इस विवाद को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं दिखे, मानो गुरुवार को यह सबसे अहम बात ही न हो। सुबह 7 बजे से कुछ पहले जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका मस्क के साथ उसी दिन कोई कॉल शेड्यूल है, तो ट्रंप ने चौंकाते हुए कहा: "आप उस आदमी की बात कर रहे हैं जिसने अपना दिमाग खो दिया है?" उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "इस समय उससे (मस्क से) बात करने में कोई विशेष रुचि नहीं है।" ट्रंप ने यह भी दावा किया कि मस्क उनसे बात करना चाहते हैं, लेकिन वे अभी मस्क से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं।

ट्रंप और मस्क में क्यों शुरू हुआ विवाद 

एलन मस्क और ट्रंप के बीच इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई, जब ट्रंप ने ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा, “मैं एलन से निराश हूं।” ट्रंप ने कहा कि मस्क "केवल अपने हितों की चिंता करते हैं" और "पागल हो गए हैं" क्योंकि उनके "बिग ब्यूटीफुल बिल" से इलेक्ट्रिक व्हीकल टैक्स क्रेडिट में कटौती हुई है और मस्क अब ओवल ऑफिस तक सीधी पहुंच नहीं पा रहे हैं।

मस्क ने कहा-मैं न होता तो हार जाते ट्रंप

एलन मस्क लगातार और धड़ाधड़ ट्रंप के हर पोस्ट पर तीखा जवाब दे रहे हैं। उन्होंने इससे पहले अपने एक अन्य पोस्ट में X पर दावा किया था कि ट्रंप उनकी वजह से चुनाव जीत सके। अगर वह नहीं होते तो ट्रंप के लिए यह जीत संभव नहीं होती। उन्होंने लिखा, “मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार जाते, डेमोक्रेट्स हाउस पर काबिज होते और सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत 51-49 होता।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश