1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. TV होस्ट ने कहा-"मेलानिया के चेहरे पर विधवा बनने का इंतजार करने वाली महिला जैसी चमक", ट्रंप बोले-इसे नौकरी से हटाओ

TV होस्ट ने कहा-"मेलानिया के चेहरे पर विधवा बनने का इंतजार करने वाली महिला जैसी चमक", ट्रंप बोले-इसे नौकरी से हटाओ

 Published : Apr 28, 2026 10:56 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 10:56 am IST

अमेरिका के एक टीवी होस्ट ने प्रथम लेडी मेलानिया ट्रंप पर ऐसी टिप्पणी कर दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भड़क उठे हैं। उन्होंने एबीसी से इस होस्ट को नौकरी से हटाने की मांग की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया। - India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया। Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले टीवी होस्ट जिमी किमेल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ट्रंप ने एबीसी चैनल से इस टीवी होस्ट को हटाने की मांग की है। बता दें कि ट्रंप ने जिमी किमेल के एक आपत्तिजनक मजाक को लेकर नेटवर्क एबीसी से उन्हें नौकरी से निकालने की मांग की है। 

किमेल ने क्या कहा था?

किमेल ने पिछले हफ्ते अपने शो ‘जिमी किमेल लाइव’ में एक व्यंग्यात्मक स्किट के दौरान मेलानिया ट्रंप के बारे में कहा था कि उनके चेहरे पर “विधवा बनने का इंतजार कर रही महिला जैसी चमक” है। यह टिप्पणी व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर से कुछ दिन पहले की गई थी। मेलानिया ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “जिमी किमेल जैसे लोगों को हर शाम टीवी पर घर-घर घृणा और हिंसक बयानबाजी फैलाने का मौका नहीं दिया जाना चाहिए।” राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मेलानिया की इस बात का समर्थन करते हुए एबीसी से किमेल को तुरंत निकालने की मांग की। 

ABC ने अब तक नहीं दी प्रतिक्रिया

अभी तक एबीसी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। जिमी किमेल लंबे समय से राष्ट्रपति ट्रंप की आलोचना करते रहे हैं। पिछले साल प्रशासन के साथ हुए टकराव के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणियों को और अधिक तीखा कर दिया था। कुछ समय पहले रूढ़िवादी नेता चार्ली किर्क की हत्या पर की गई एक विवादित टिप्पणी के कारण एबीसी ने उन्हें निलंबित भी कर दिया था और कुछ सहयोगी चैनलों ने उनका शो बंद कर दिया था। उस समय ट्रंप प्रशासन के संघीय संचार आयोग (FCC) प्रमुख ब्रेंडन कार ने इस कार्रवाई का समर्थन किया था। हालांकि, बाद में एबीसी ने किमेल को वापस ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश