1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट कराने की सलाह

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट कराने की सलाह

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 03, 2022 09:07 am IST,  Updated : Jan 03, 2022 12:49 pm IST

दुनियाभर में कोरोना का कहर जारी है। अमेरिकी रक्षा मंत्री भी अब कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

लॉयड ऑस्टिन- India TV Hindi
अमेरिका रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन कोरोना से संक्रमित, संपर्क में आए लोगों को दी टेस्ट कराने की सलाह Image Source : TWITTER/@SECDEF

Highlights

  • लॉयड ऑस्टिन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है
  • ऑस्टिन ने संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने की सलाह दी
  • वह आगे की सभी मीटींग ऑनलाइन करेंगे

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उनमें संक्रमण के मामूली लक्षण हैं। ऑस्टिन ने रविवार रात एक बयान में अपने संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि उन्होंने खुद को आइसोलेट रह कर लिया है। 

उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह में जितना संभव हो सकेगा, वह उतनी बैठकों में ‘डिजिटल’ माध्यम से भाग लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने राष्ट्रपति (जो बाइडन) और मेरी टीम को मेरे संक्रमित पाए जाने की जानकारी दे दी है।’’ 

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘मेरे स्टाफ के कर्मियों ने मेरे संपर्क में आए लोगों का पता लगाना शुरू कर दिया है और उन सभी लोगों की जांच की जा रही है, जो पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में आए थे।’’ ऑस्टिन (68) ने बताया कि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्होंने अक्टूबर में ‘बूस्टर’ खुराक भी ली थी। उन्होंने कहा, ‘‘टीके लाभकारी हैं मैं सभी को ‘बूस्टर’ खुराक लेने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश