1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US Election Result: जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला भाषण, बोले- मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए

US Election Result: जीत के बाद डोनाल्ड ट्रंप का पहला भाषण, बोले- मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए

 Published : Nov 06, 2024 01:07 pm IST,  Updated : Nov 06, 2024 01:31 pm IST

US Election Result: डोनाल्ड ट्रंप ने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का नारा दोहराते हुए कहा कि मैं अमेरिका के लिए हर पल काम करूंगा।

US Election Result:- India TV Hindi
US Election Result Image Source : INDIA TV

US Election Result: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देखो आज मैं कहां हूं। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों का धन्यवाद दिया और कहा कि मैंने ऐसा जश्न पहले नहीं देखा। उन्होंने कहा कि वह देश को सुरक्षित करने के लिए सबकुछ करेंगे। इस दौरान उनके समर्थक USA-USA के नारे लगाते रहे।

'मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित'

डोनाल्ड ट्रंप ने 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का नारा दोहराते हुए कहा कि मैं अमेरिका के लिए हर पल काम करूंगा। उन्होंने कहा कि ये मेरी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पल है और मेरा सबकुछ अमेरिका के लिए समर्पित है। ट्रंप ने कहा कि मैं हर नागरिक, आपके लिए, आपके परिवार के लिए और आपके भविष्य के लिए लड़ूंगा। हर दिन, मैं अपने शरीर की हर सांस के साथ आपके लिए लड़ता रहूंगा। मैं तब तक आराम नहीं करूंगा जब तक हम अपने बच्चों को मजबूत, सुरक्षित और समृद्ध अमेरिका नहीं दे देते आप इसके पात्र हैं।

हम अमेरिका को ठीक करेंगे- ट्रंप

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हम अपने देश को ठीक करने में मदद करने जा रहे हैं। हमारे पास एक ऐसा देश है जिसे मदद की ज़रूरत है। हम अपनी सीमाओं को ठीक करने जा रहे हैं। आज रात इतिहास एक कारण से है और कारण सिर्फ इतना है कि, हमने उन बाधाओं को पार कर लिया जिनके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हमने सबसे अविश्वसनीय राजनीतिक जीत हासिल की है।

ट्रंप ने एलन मस्क को धन्यवाद कहा

रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कारोबारी एलन मस्क का भी नाम लिया है। ट्रंप ने उनके भाषण की तारीफ की है। उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी दिया है। बता दें कि एलन मस्क ने बढ़ चढ़कर चुनाव में ट्रंप को समर्थन दिया था और फंडिंग भी की थी।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत, जानें उनका निजी और राजनीतिक जीवन का सफर

डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी ने अमेरिका की सीनेट में किया कमाल, 4 साल में पहली बार हुआ ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश