1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की, जॉर्जिया में हुई वारदात

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद में पत्नी और 3 रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या की, जॉर्जिया में हुई वारदात

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 24, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Jan 24, 2026 02:57 pm IST

अमेरिका में परिवारिक विवाद में गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। इसमें 4 भारतीय लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका की प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
अमेरिका की प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

न्यूयॉर्क: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में एक 51 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के कारण अपनी पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ग्विनेट काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि विजय कुमार को लॉरेंसविल शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी वाली घटना के निवास स्थान से थोड़ी दूरी पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पीड़ितों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43 वर्ष, भारतीय नागरिक),  रिश्तेदार गौरव कुमार (33 वर्ष), निधि चंदर (37 वर्ष), और हरिश चंदर (38 वर्ष) के रूप में की है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं।कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। 

क्या था मामला

रिपोर्ट में कहा गया है कि संदिग्ध पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। गुरुवार देर रात लगभग ढाई बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक से पुलिस को सूचना मिली। रिपोर्ट के अनुसार, मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले, जिनमें से सभी के शरीर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के समय तीन बच्चे मौजूद थे। अपनी सुरक्षा के लिए बच्चे एक अलमारी में छिप गए। जांच अधिकारियों ने बताया कि बच्चों में से एक ने किसी तरह 911 पर फोन करके महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारी कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चे सुरक्षित थे और बाद में उनके परिवार का एक सदस्य उन्हें अपने साथ ले गया।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के अनुसार, कुमार और डोगरा के बीच उनके अटलांटा स्थित घर पर बहस शुरू हुई, जिसके बाद वे अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ रिश्तेदारों के ब्रुक आइवी कोर्ट स्थित घर चले गए। गौरव कुमार, निधि चंदर और हरिश चंदर इसी घर में रहते थे, साथ ही दो नाबालिग बच्चे (7 और 10 वर्ष के) भी थे। पुलिस ने कहा कि घटना के बाद कुमार का 12 वर्षीय बच्चा ही 911 (आपातकालीन नंबर) पर कॉल करने वाला था। पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया कि बहस का विषय क्या था, वे रिश्तेदारों के घर क्यों गए, या घटना से ठीक पहले क्या हुआ। 

विजय कुमार पर चार मामलों में केस दर्ज

हत्या के आरोपी विजय कुमार पर चार मामलों में एग्रेवेटेड असॉल्ट (गंभीर हमला), चार मामलों में फेलोनी मर्डर, चार मामलों में मैलिस मर्डर (जानबूझकर हत्या), एक मामले में पहली डिग्री में बच्चों के प्रति क्रूरता, और दो मामलों में तीसरी डिग्री में बच्चों के प्रति क्रूरता के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को लगभग 2:30 बजे ब्रुक आइवी कोर्ट के 1000 ब्लॉक में घर के अंदर गोली चलने की रिपोर्ट मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। घर के अंदर चार वयस्कों के शव मिले, सभी को स्पष्ट रूप से गोली लगी हुई थी। तीन बच्चे घर के अंदर अलमारी में छिपे हुए थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि मकसद की जांच जारी है, लेकिन यह घरेलू (डोमेस्टिक) विवाद से संबंधित प्रतीत होता है। यह घटना भारतीय मूल के समुदाय में गहरा सदमा पहुंचा रही है। भारतीय दूतावास शोक संतप्त परिवार की मदद कर रहा है। 

यह भी पढ़ें

कार्नी के तीखे हमले से बौखलाया अमेरिका, ट्रंप ने कनाडा से वापस लिया 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का निमंत्रण

अमेरिका में 8000 से अधिक उड़ानें रद्द होने से हाहाकार, पूरे देश पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश