1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सदन में पेश हुआ कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में प्रस्ताव, असाधारण साहस के लिए की गई तारीफ

अमेरिकी सदन में पेश हुआ कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में प्रस्ताव, असाधारण साहस के लिए की गई तारीफ

 Written By: Subhash Kumar
 Published : Oct 06, 2026 11:03 pm IST,  Updated : Oct 06, 2026 11:46 pm IST

अपनी बहादुरी से विमान में 174 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव में उनके असाधारण साहस के की तारीफ की गई है।

Captain Smit Machchhar US House of Representatives- India TV Hindi
अमेरिकी सदन में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव। Image Source : X (@ISRAELMFA)/AP

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल के तेल-अवीव जा रहे विमान में अपनी बहादुरी से लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की चर्चा और तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन स्मित की तारीफ की थी और उन्हें हीरो कहा था। अब अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में कैप्टन स्मित मच्छार के सम्मान में एक प्रस्ताव पेश किया है। इस प्रस्ताव को जोश गॉटहाइमर, डॉन बेकन और माइकल मैककॉल ने पेश किया है। आइए जानते हैं कि इस प्रस्ताव में क्या बाते कही गई हैं।

प्रस्ताव नें क्या कहा गया?

अमेरिकी सदन में पेश प्रस्ताव में कहा गया है- "30 सितंबर, 2026 को फ्लाईदुबई की उड़ान 1073 ने दुबई से तेल अवीव, इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में करीब 174 यात्री सवार थे। यात्रियों में से अधिकतर इजरायली के नागरिक थे। इसके साथ ही यात्रियों में 4 अमेरिकी नागरिक और 27 बच्चे भी शामिल थे। उड़ान के बीच में ही विमान के को-पायलट ने विमान की इमरजेंसी क्रैश कुल्हाड़ी से कैप्टन स्मित पर हमला किया और फ्लाइट कंट्रोल पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान विमान 30 सेकंड से भी कम समय में 14,000 फीट से ज्यादा नीचे आ गया। भारत के नागरिक कैप्टन स्मित मच्छर ने इस हमले का मुकाबला किया और बुरी तरह से घायल होने के बावजूद अपनी बची-खुची ताकत का इस्तेमाल किया और कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया ताकि ऑफ-ड्यूटी पायलट अंदर आ सकें और विमान को लैंड करा सकें, और क्रू और यात्री को-पायलट को काबू में कर सकें।" बता दें कि ओमानी को-पायलट हमम अल-हम्मामी ने जांचकर्ताओं को बताया है कि उसने यह हमला गाज़ा का बदला लेने के लिए किया था।

कैप्टन स्मित मच्छार का सम्मान

प्रस्ताव में कहा गया है- "इस घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। इस दौरान सभी यात्री और क्रू के सदस्य सुरक्षित थे। इसके बाद 3 अक्टूबर, 2026 को संयुक्त अरब अमीरात के अटॉर्नी जनरल ने घोषणा की कि जांच में पता चला है कि को-पायलट ने आतंकवादी घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी।" इसलिए, अब यह तय किया जाता है कि-:

  1. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स कैप्टन स्मित मच्छार को उनके विमान में सवार हर व्यक्ति की रक्षा करने में दिखाए गए असाधारण साहस के लिए सम्मानित करता है।
  2. ऑफ-ड्यूटी पायलटों, केबिन क्रू और यात्रियों के वीरतापूर्ण कार्यों की तारीफ की जाती है जिन्होंने फ्लाइट डेक को सुरक्षित किया और विमान को सुरक्षित रूप से नीचे उतारा।
  3. कैप्टन मच्छार और घायल हुए सभी लोगों के पूरी तरह ठीक होने की कामना की जाती है।
  4. फ्लाईदुबई की उड़ान पर हुए हमले की निंदा की जाती है और इसे आतंकवाद की घटना और अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन की सुरक्षा पर हमला माना जाता है।
  5. प्रस्ताव सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात की सरकारों द्वारा घटना की पूरी और जल्द जांच की मांग करता है और अमेरिका और इजरायल को इसकी पूरी जानकारी दी जाए।

ये भी पढ़ें- तेल अवीव जाने से पहले फ्लाईदुबई के विमान को मार गिराता इजरायल, रिपोर्ट का दावा- सऊदी अरब ने भी भेजे थे लड़ाकू विमान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।