1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने को अमेरिकी संसद में पेश हुआ विधेयक, जानें मामला

पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने को अमेरिकी संसद में पेश हुआ विधेयक, जानें मामला

 Published : Jan 09, 2025 11:53 am IST,  Updated : Jan 09, 2025 11:53 am IST

पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद एक विधेयक पेश किया गया है। इससे पाकिस्तान चिंता में पड़ गया है। एक रिपब्लिकन सांसद ने यह विधेयक प्रस्तुत किया है।

अमेरिकी संसद (प्रतीकात्मक)- India TV Hindi
अमेरिकी संसद (प्रतीकात्मक) Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका में पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने को लेकर एक विधेयक पेश किया गया है। यह विधेयक रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रभावशाली सांसद ने पेश किया है। इसे अमेरिकी संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पेश किया गया है। इसमें पाकिस्तान का प्रमुख गैर-नाटो सहयोगी देश का दर्जा खत्म करने का प्रस्ताव रखा गया है। 

अमेरिकी संसद के सदस्य और प्रतिनिधि सभा की न्यायिक समिति की अपराध एवं संघीय सरकार निगरानी उपसमिति के अध्यक्ष एंडी बिग्स ने यह विधेयक पेश किया है, जिसमें कहा गया है कि अगर पाकिस्तान अपने यहां हक्कानी नेटवर्क पर सैन्य कार्रवाई जारी रखता है, तो ही राष्ट्रपति को इस संबंध में प्रमाणपत्र जारी करना चाहिए। 

विधेयक में उठी ये मांग

विधेयक में कहा गया है कि यदि राष्ट्रपति प्रमाणपत्र जारी करते हैं तो उसमें यह बताया जाना चाहिए कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क को पाकिस्तान को सुरक्षित पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने को लेकर कदम उठाए हैं। साथ ही प्रमाणपत्र में यह भी बताया जाना चाहिए कि पाकिस्तान अफगान-पाक सीमा पर हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठन के सदस्यों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए अफगान सरकार के साथ सक्रिय रूप से समन्वय करता है। बिग्स ने जनवरी 2019 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में पहली बार यह विधेयक पेश किया था। इसके बाद कई बार यह विधेयक पेश किया जा चुका है। हालांकि यह विधेयक आगे नहीं बढ़ पाया है।(भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश