1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली के बारे में कह दी ऐसी बात कि...मच गया बवाल

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल ट्रंप ने अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली के बारे में कह दी ऐसी बात कि...मच गया बवाल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Jan 19, 2024 11:50 am IST,  Updated : Jan 19, 2024 11:50 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल डोनॉल्ड ट्रंप की निक्की हेली पर एक टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। हालांकि ट्रंप ने सिर्फ एक पोस्ट को शेयर किया था, जिसमें प्रतिद्वंदी निक्की हेली के जन्मदिन को लेकर गलत दावा किया जा रहा है। ट्रंप के खिलाफ निक्की हेली के समर्थक अब जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और इस बार उम्मीदवारी की दौर में शामिल निक्की हेली।- India TV Hindi
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप और इस बार उम्मीदवारी की दौर में शामिल निक्की हेली। Image Source : AP

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 की दौर में शामिल पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की प्रतिद्वंदी निक्की हेली पर की गई एक टिप्पणी ने बवाल मचा दिया है। ट्रंप ने निक्की हेली पर जन्म संबंधी दावों को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें हेली को राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य करार दिया गया है। ट्रंप के इस कदम से हंगामा मच गया है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की दौड़ में शामिल डोनाल्ड ट्रंप की उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी निक्की हेली के खिलाफ कथित ‘‘जन्म संबंधी’’ दावों के लिए निंदा की।
 
बता दें कि ट्रंप ने गत सप्ताह समाचार वेबसाइट ‘द गेटवे पंडित’ का एक पोस्ट फिर से पोस्ट किया था जिसमें दावा किया गया है कि हेली अमेरिकी राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य हैं, क्योंकि 1972 में उनके जन्म के समय उनके माता-पिता अमेरिकी नागरिक नहीं थे। भारतीय-अमेरिकी हेली इस देश में जन्म लेने के कारण अमेरिकी नागरिक बन गयी थीं। डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, ‘‘ इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि डोनाल्ड ट्रंप अधिक झूठे और नस्लवादी ‘जन्म’ संबंधी दावों के साथ लौट आए हैं.।’
 

ट्रंप पर पर डेमोक्रेटिक सांसद कृष्णमूर्ति ने किया पलटवार

सांसद कृष्णमूर्ति नेकहा, ‘‘एक गौरवशाली भारतीय अमेरिकी प्रवासी होने के नाते, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप निक्की हेली के खिलाफ जो घृणास्पद हमले कर रहे हैं, मैं उन्हें भलीभांति समझता हूं। दक्षिण एशियाई समुदाय का समर्थन करने का दावा करने वाले प्रत्येक रिपब्लिकन को इस टिप्पणी की निंदा करनी चाहिए।’’ अमेरिकी संविधान के अनुसार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार की आयु कम से कम 35 वर्ष होनी चाहिए, वह ‘‘स्वाभविक तौर पर जन्मा’’ नागरिक होना चाहिए और 14 साल से अमेरिका में रह रहा हो। इससे पहले ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मौजूदा उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के जन्म पर सवाल उठाए थे। उन्होंने जन्म के साथ मिलने वाली नागरिकता को खत्म करने का आह्वान भी किया था। ​ (भाषा) 
 

यह भी पढ़ें

बेलगाम हुए किम जोंग की दादागिरी से बौखलाया दक्षिण कोरिया, UNSC से कर डाली ये बड़ी मांग

क्या इंसानों के दिमाग के भीतर भी झांक सकेगा "AI", विशेषज्ञों ने इस नई प्रौद्योगिकी को लेकर बताई कई अनजानी बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश