1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खौफनाक मामला: उड़ान भरते समय ही निकल गया विमान का पहिया, जानें फिर क्या हुआ

खौफनाक मामला: उड़ान भरते समय ही निकल गया विमान का पहिया, जानें फिर क्या हुआ

 Published : Jul 09, 2024 11:06 am IST,  Updated : Jul 09, 2024 12:30 pm IST

यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, इसका पहिया बाहर निकल आया। जिस वक्त ये हादसा हुआ तब विमान में 170 से ज्यादा यात्री सवार थे।

सांकेतिक फोटो। - India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

अमेरिका का लॉस एंजिलिस में लोगों की सैकड़ों यात्रियों की जान जोखिम में डालने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विमान लापरवाही  हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोमवार को एक बोइंग जेट विमान का पहिया उड़ान भरते समय ही निकल गया जिस कारण लोगों की हालत खराब हो गई। जब ये हादसा हुआ तब इस विमान में 174 यात्री मौजूद थे। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये घटना लॉस एंजिलिस में यूनाइटेड एयरलाइंस के बोइंग जेट विमान की है। जब विमान आड़ान भर रहा था तभी विमान का पहिया निकल गया। घटना के वक्त  बोइंग 757-200 विमान में 174 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे। ऐसे में इतनी बड़ी लापरवाही के कारण लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

यात्री सुरक्षित

जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना के बाद विमान को डेनवर में सुरक्षित उतार लिया गया। कंपनी ने बताया है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सात मार्च को यूनाइटेड एयरलाइन का ये विमान सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भर रहा था। उड़ान भरते समय विमान का पहिया बीच हवा में टूटकर गिर गया था।

कंपनी ने क्या कहा?

इस पूरी घटना पर कंपनी का बयान भी सामने आ गया है। कंपनी ने कहा है कि हम घटना के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं। लॉस एंजिलिस में विमान का पहिया बरामद कर लिया गया है। घटना के समय विमान हवाई अड्डे के पार्किंग क्षेत्र में एक कार के ऊपर जा गिरा था। लेकिन इससे कोई घायल नहीं हुआ था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- अमेरिका में बेरिल तूफान ने मचाई तबाही, 4 लोगों की हुई मौत; लाखों घरों में छाया अंधेरा

US Presidential Election: जो बाइडेन को नहीं मिल रहा अपनों का साथ, अब 5 सांसदों ने कह दी चुभने वाली बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश