1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. जुबिन नौटियाल-नेहा खान का गाना 'ओ असमान' हुआ हिट, यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

जुबिन नौटियाल-नेहा खान का गाना 'ओ असमान' हुआ हिट, यूट्यूब पर नंबर 1 पर कर रहा है ट्रेंड

 Published : Jan 23, 2022 08:19 pm IST,  Updated : Jan 23, 2022 08:19 pm IST

मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित, रोचक कोहली द्वारा रचित इस दिल को छू जानेवाले गाने के म्यूज़िक वीडियो में पहली बार जुबिन नौटियाल और नेहा खान एक साथ नज़र आ रहे हैं। उनकी यह जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

जुबिन नौटियाल-नेहा खान- India TV Hindi
जुबिन नौटियाल-नेहा खान Image Source : PR

Highlights

  • जुबिन नौटियाल जनवरी में टी-सीरीज के साथ 4 गाना रिलीज करने वाले हैं।
  • जुबिन के दो गाने रिलीज हो चुके हैं, दोनों ही खूब पसंद किए जा रहे हैं।

जुबिन नौटियाल और नेहा खान का गाना 'ओ आसमान' हाल ही में रिलीज हुआ और गाना खूब  पसंद किया जा रहा है। गाने को अब तक करीब 18 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। गाना यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। मनोज मुंतशिर द्वारा लिखित, रोचक कोहली द्वारा रचित इस दिल को छू जानेवाले गाने के म्यूज़िक वीडियो में पहली बार जुबिन नौटियाल और नेहा खान एक साथ नज़र आ रहे हैं। उनकी यह जोड़ी फैंस को खूब पसंद आ रही है।

इस दिल को छू जाने वाले  गीत के जरीए जुबिन और नेहा की जोड़ी ने न सिर्फ अच्छा परफॉर्मेंस दिया है बल्कि उनकी यह ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रही है।

भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले ये गाना रिलीज हुआ है और पहली बार नेहा और जुबिन साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को नवजीत बुट्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। इस गाने को 20 जनवरी को टी-सीरीज के यूटयूब चैनल पर रिलीज़ किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन