1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की झुलसने से मौत, कई घर भीषण आग में जलकर राख

बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की झुलसने से मौत, कई घर भीषण आग में जलकर राख

 Reported By: IANS
 Published : Apr 03, 2021 12:57 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 12:57 pm IST

बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कई घरों में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। इस बीच, आग से झुलसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

बिहार में एक ही परिवार...- India TV Hindi
बिहार में एक ही परिवार के 3 लोगों की झुलसने से मौत, कई घर भीषण आग में जलकर राख Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात कई घरों में आग लग जाने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गई। इस बीच, आग से झुलसकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। कल्याणपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात रामभद्रपुर छक्कन टोली के एक घर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 से 15 घर जलकर खाक हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि जब यह घटना घटी तब सभी लोग सो रहे थे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सोनेलाल राय की पत्नी कौशल्या देवी, बहू संगीता देवी और उनकी पोती शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे में रही आग की चिंगारी से आग लगी हो।

उल्लेखनीय है कि गर्मी प्रारंभ होने के बाद राज्य में आग लगने की घटना में वद्घि देखी जा रही है। दो दिन पहले ही अररिया में आग लगने की घटना में छह बच्चों की मौत हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।