1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में इनोवा और हाईवा की टक्कर में 7 लोगों की मौत

बिहार में इनोवा और हाईवा की टक्कर में 7 लोगों की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Jul 24, 2021 10:17 am IST,  Updated : Jul 24, 2021 10:17 am IST

बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात इनोवा कार और हाईवा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई।

बिहार में इनोवा और...- India TV Hindi
बिहार में इनोवा और हाईवा की टक्कर में 7 लोगों की मौत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

गया: बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात इनोवा कार और हाईवा की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इनोवा कार गया की तरफ से आ रही थी जबकि हाईवा उसके विपरीत दिशा से गया की ओर जा रही थी। डोभी-चतरा रोड के कंजियार मोड के पास इनोवा और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई।

इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड दिया।

डोभी थाना के सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है जबकि घटना के बाद से हाईवा चालक फरार बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान कर ली गई है। मृतकों में चार लोग गया जिले के रहने वाले जबकि एक-एक व्यक्ति औरंगाबाद, अरवल और जहानाबाद जिले के रहने वाले थे।

पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामले की छानबीन में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।