Monday, March 02, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. बिहार
  3. भागलपुर: बिजली के तार से टच होने के बाद गड्ढे में जा गिरी DJ वैन, 5 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

भागलपुर: बिजली के तार से टच होने के बाद गड्ढे में जा गिरी DJ वैन, 5 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Aug 04, 2025 07:50 am IST, Updated : Aug 04, 2025 08:14 am IST

डीजे वैन के गड्डे में गिरते ही कोहराम मच गया। कई लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई है। कुछ की दबने से मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गड्ढे में जा गिरी वैन- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT गड्ढे में जा गिरी वैन

बिहार के भागलपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जिले के शाहकुंड क्षेत्र में एक डीजे वैन गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में अब तक 5 की मौत हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि डीजे वैन पर कुल 9 लोग सवार थे। ये हादसा बिजली के तार को लेकर हुआ है। डीजे वैन अचानक बिजली के तार से टच कर गई। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन गड्ढे में जा गिरी।

कुछ लोगों ने कूद कर बचाई अपनी जान

वैन के गड्ढे में पलटते ही कई लोग उसमें दब गए। कुछ लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई है। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है।

सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ जा रही थी DJ वैन

ये डीजे वैन सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ जा रही थी। शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर महंत स्थान के निकट ये हादसा हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

इस हादसे के बाद घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। मृतकों के शव को वैन के अंदर से बाहर निकाला गया है। शवों की पहचान कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की टीम घायलों लोगों की भी निगरानी कर रही है।

सुशील की रिपोर्ट

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement