1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में अजब-गजब: 40 महिलाओं का एक ही पति है-'रूपचंद', ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार में अजब-गजब: 40 महिलाओं का एक ही पति है-'रूपचंद', ऐसे हुआ चौंकाने वाला खुलासा

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Apr 26, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Apr 26, 2023 02:59 pm IST

बिहार में हो रही जातीय जनगणना में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। एक पति की 40 पत्नियां सामने आई हैं और सबने अपने पति का एक ही नाम बताया है-वो है रूपचंद। जानिए पूरी कहानी-

bihar unique news- India TV Hindi
बिहार में अजब-गजब Image Source : FILE PHOTO

बिहार: एक पति और 40 पत्नियां....सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान ही नहीं होंगे, परेशान भी हो जाएंगे। बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है।

चौंकाने वाला खुलासा

इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है। इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया।

husband of 40 wives
Image Source : INDIATV40 पत्नियों का एक पति-नाम है रूपचंद

अरवल के रेड लाइट एरिया की करीब 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पिता और बेटे के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया। यहां की महिलाओं का कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है। महिलाएं रूपचंद को ही अपना सब कुछ मानती हैं। इस इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को ही अपना सब कुछ माना है। रूपचंद कौन है, कहां है कोई नहीं जानता।

जानकर हो जाएंगे हैरान-कौन है ये रूपचंद

जातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की। उनका रिकॉर्ड जाना। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। महिलाओं के आधार कार्ड पर भी पति का नाम रूपचंद लिखा हुआ पाया गया। यहां के 40 महिलाओं का सर्वेसर्वा रूपचंद है। लोग हैरान हैं कि आखिर यह रूपचंद कौन है। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सबकुछ बताया है।

अरवल से मुकेश की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।