1. Hindi News
  2. बिहार
  3. ​बाबा हरिगिरि धाम में जल चढ़ाने का इंतजार कर रहे कांवरियों पर सब-इंस्पेक्टर ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

​बाबा हरिगिरि धाम में जल चढ़ाने का इंतजार कर रहे कांवरियों पर सब-इंस्पेक्टर ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल होने पर SP ने किया सस्पेंड

 Published : Aug 18, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Aug 18, 2026 06:00 pm IST

बिहार के बेगूसराय में एक सब इंस्पेक्टर ने लाइन में लड़े कई कांवरियों की डंडे से पिटाई कर दी। जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया।

कांवरियों पर पुलिस लाठीचार्ज- India TV Hindi
कांवरियों पर पुलिस लाठीचार्ज Image Source : INDIA TV

बिहार के बेगूसराय में बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा उस वक्त सामने आया जब बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवरिया श्रद्धालु लाइन में लगे थे। इसी दौरान एक सब इंस्पेक्टर ने बेवजह कई कांवरियों की डंडे से पिटाई कर दी, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की और सब-इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया।

जल चढ़ाने के लिए सड़क किनारे खड़े थे कांवरिया

बता दें, हरिगिरि धाम बिहार के बेगूसराय जिले के गढ़पुरा प्रखंड में स्थित एक बहुत प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है। यह पावन स्थल चंद्रभागा नदी के किनारे पर बना हुआ है और भगवान शिव को समर्पित है। बाबा हरी गिरी धाम में सावन की तीसरी सोमवारी के मौके पर हजारों कांवरिया श्रद्धालु जल चढ़ाने के लिए सड़क किनारे लंबी कतार में इंतजार कर रहे थे। तभी गढ़पुरा थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर किशन कुमार बिना किसी वजह के कई कांवरिया श्रद्धालु की डंडे से पिटाई कर दी। सब इंस्पेक्टर के द्वारा कावड़ियों की पिटाई करने का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 मामले की जांच का दिया गया निर्देश दिया 

वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी मनीष ने मामले में संज्ञान लिया और तत्काल सब इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया है, इसके साथ ही बखरी डीएसपी को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है और कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि सोमवारी के मौके पर श्रद्धालु के साथ एक सब इंस्पेक्टर किशन कुमार के द्वारा अमानवीय व्यवहार किया गया, डंडे से पिटाई की गई है इसका वीडियो सामने आने पर सब इंस्पेक्टर किशन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अब सवाल उठता है कि कांवरिया श्रद्धालु जब कतार में लगे थे तो बेवजह एक सब इंस्पेक्टर के द्वारा कई श्रद्धालु के साथ डंडे से पिटाई क्यों की गई।

बेगूसराय से संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें-

बिहार से बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी, BPSC ने 32,388 पदों के लिए भर्ती निकाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।