1. Hindi News
  2. बिहार
  3. तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बता रचाई शादी, 2 साल बाद सच्चाई सामने आई तो...

तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बता रचाई शादी, 2 साल बाद सच्चाई सामने आई तो...

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 02, 2025 10:46 am IST,  Updated : Mar 02, 2025 10:46 am IST

बिहार के बांका जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से शादी कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

बिहार के बांका जिला के शंभूगंज थाना क्षेत्र के किरणपुर गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तीन बच्चों के पिता ने खुद को कुंवारा बताकर युवती से शादी कर ली। युवती को पत्नी बनाकर दो साल तक बाहर ही रखा। जब मामला सामने आया तो पत्नी ने साथ रहने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने शंभूगंज थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है।

पहली शादी 7 साल पहले हुई थी

यह पूरा मामला किरणपुर गांव के राजेश कुमार, जो गजाधर मंडल के पुत्र हैं, से जुड़ा हुआ है। राजेश की पहली शादी 7 साल पहले मुंगेर जिले के रतनपुर गांव की ममता कुमारी से हुई थी, जिससे दो बेटे और एक बेटी है। इस बीच, राजेश का एक प्रेम प्रसंग भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कटहरा गांव की रिमझिम कुमारी से हो गया। रिमझिम के साथ राजेश ने शादी की, लेकिन खुद को कुंवारा बताकर विवाह किया था। करीब दो साल तक वह उसे पत्नी के रूप में रखता रहा।

दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ

जब रिमझिम को सच्चाई का पता चला और उसने यह जाना कि राजेश पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और रिमझिम अपनी मां के साथ शंभूगंज थाना पहुंची, जहां उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

आरोप को बेबुनियाद बताया

रिमझिम ने शंभूगंज थाना में एक लिखित आवेदन दिया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शंभूगंज थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने कहा कि इस मामले में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजेश कुमार ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया है।

(रिपोर्ट- दीपक कुमार सिंह)

ये भी पढ़ें-

ओलावृष्टि से तबाह हुई फसलें, देख फूट-फूट कर रोया अन्नदाता; VIDEO देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Ramadan 2025: आज से रमजान का महीना शुरू, PM मोदी बोले- आत्म-चिंतन, आभार और भक्ति का प्रतीक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।