1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: झंडारोहण करने गए विधायक गोपाल मंडल को मंच पर नहीं मिली कुर्सी, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को देने लगे गालियां

बिहार: झंडारोहण करने गए विधायक गोपाल मंडल को मंच पर नहीं मिली कुर्सी, कार्यकर्ताओं और आम लोगों को देने लगे गालियां

 Published : Jan 27, 2025 03:56 pm IST,  Updated : Jan 27, 2025 04:04 pm IST

मंच पर कुर्सी न मिलने से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल काफी नाराज हो गए। सामने दिखे कार्यकर्ताओं को गालियां देने लगे। इसके बाद मंच पर मौजूद लोगों ने विधायक को शांत कराने की कोशिश की पर वह नहीं माने और गालियां देते रहे।

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल- India TV Hindi
जेडीयू विधायक गोपाल मंडल Image Source : INDIA TV

बिहार के भागलपुर जिले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल का एक बार फिर जनता के बीच नाराज हो गए और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। नवगछिया अनुमंडल के कचहरी मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण के समय कुर्सी पर बैठने को लेकर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने बवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ गाली-गलौज एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग भी किया। 

कुर्सी न मिलने पर विधायक नाराज

नवगछिया अनुमंडल के मैदान में गणतंत्र दिवस के मौके पर झंडारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण पर जेडीयू विधायक गोपाल मंडल पहुंचे थे। विधायक के पहुंचने के बाद वो अपने बैठने के लिए कुर्सी ढूंढने लगे लेकिन उन्हें खाली कुर्सी नहीं दिखी। इसके बाद विधायक नाराज हो गए। 

दूसरे की कुर्सी खींचने लगे विधायक

नाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इसके बाद बवाल करना शुरू कर दिया। वह दूसरे की कुर्सी खींचने लगे। नाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल को जो भी समझाने और शांत करने का कोशिश किया विधायक ने उसके साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। 

करना पड़ा बीच-बचाव

इसके बाद अनुमंडल कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी सुधीर कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश को बीच-बचाव कर के मामला शांत करना पड़ा। भागलपुर जिला के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के नाराज जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने पीछे की ओर से कुर्सी और सोफा मंगवा कर मंच के बाहर बैठे और अपने परिवार के लोगों को भी बैठाया। 

इसके पहले भी गोपाल मंडल कर चुके बवाल

बता दें कि विधायक गोपाल मंडल का ये कोई नया मामला नहीं है। इसके पहले भी विधायक गोपाल मंडल कुर्सी पर बैठने को लेकर बवाल कर चुके हैं। इसके पूर्व साल 2023 में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर नवगछिया पुलिस लाइन में सोफे पर बैठने को लेकर पूर्व सांसद अनिल यादव के साथ झड़प कर चुके हैं।

रिपोर्ट- अंजनि कुमार कश्यप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।