1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: सीएम नीतीश ने बड़बोले चंद्रशेखर को हटाकर आलोक मेहता को बनाया शिक्षा मंत्री

बिहार: सीएम नीतीश ने बड़बोले चंद्रशेखर को हटाकर आलोक मेहता को बनाया शिक्षा मंत्री

 Reported By: Nitish Chandra Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 20, 2024 10:29 pm IST,  Updated : Jan 20, 2024 10:35 pm IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट में बड़ा फैरबदल किया है। अपने बड़बोले मंत्री चंद्र्शेखर से शिक्षा विभाग लेकर आलोक मेहता को सौंप दिया है। चंद्रशेखर को न्ना उद्योग विभाग का मंत्री बनाया गया है।

bihar cm nitish kumar big decision- India TV Hindi
बिहार के सीएम नीतीश का बड़ा फैसला Image Source : FILE PHOTO

बिहार: नीतीश सरकार में शनिवार को अपनी कैबिनेट में बड़ा बदलाव किया है। सीएम नीतीश ने तीन मंत्रियों की जिम्मेदारी में फेरबदल की है जिसमें बड़बोले मंत्री चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग लेकर आलोक मेहता को सौंपा है। बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता बनाए गए हैं। बता दें कि शिक्षा मंत्रालय संभाल रहे चंद्रशेखर अब गन्ना विकास विभाग देखेंगे। वहीं, मंत्री ललित यादव को भूमि राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ललित यादव के पास पहले से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग है।

चंद्रशेखर लगातार दे रहे थे विवादित बयान

बता दें कि चंद्रशेखर का शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के साथ लंबा विवाद रहा है और के के पाठक लंबी छुट्टी के बाद कल ही काम पर वापस लौटे हैं। इस बीच ये बड़ी फेरबदल की गई है।  शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लगातार विवादों में थे। राम चरित मानस और हिन्दू देवी देवताओं पर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक से ङी उनकी नहीं बनती थी।

नीतीश ने नई टीम बनाई, ललन सिंह को जगह नहीं

बता दें कि बिहार में राजनीतिक घमासान चल रहा है और इस बीच मंत्रियों की जिम्मेदारी में भी नीतीश ने बड़ा बदलाव किया है। इससे पहले नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी की नई टीम की भी घोषणा की। नीतीश की नई  टीम में ललन सिंह को जगह नहीं मिली है तो वहीं केसी त्यागी को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गईं है। इस टीम में पुराने नेताओं को तरजीह दी गई है। जैसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह को जेडीयू का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।