1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री Coronavirus संक्रमित पाए गए

बिहार: नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री Coronavirus संक्रमित पाए गए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2020 09:45 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 09:45 pm IST

बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में शैलेश कुमार के संक्रमित पाये जाने के बाद तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई

बिहार: नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री Coronavirus संक्रमित पाए गए - India TV Hindi
बिहार: नीतीश कैबिनेट के एक और मंत्री Coronavirus संक्रमित पाए गए  Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। मंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सोमवार को जांच रिपोर्ट में शैलेश कुमार के संक्रमित पाये जाने के बाद तत्काल इलाज की प्रक्रिया शुरू कर दी गई तथा वह पटना में अपने सरकारी आवास में ही पृथक-वास में रह रहे हैं। मंत्री के कोरोना वायरस संक्रमित पाये जाने के बाद अब उनके परिवार और कर्मचारियों की भी जांच करायी जा रही है। 

बिहार के मुंगेर जिले के जमालपुर से जदयू से विधायक शैलेश कुमार अनलॉक की क्रिया शुरू होने के बाद हाल ही में अपने विधानसभा क्षेत्र में गए थे। शैलेश कुमार, नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के दूसरे ऐसे मंत्री हैं जो कि कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। 

उल्लेखनीय है कि 28 जून को बिहार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनोद कुमार सिंह और उनकी पत्नी को कटिहार के एक निजी होटल में बनाए गए पृथक वार्ड में रखा गया था और इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।