बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के खींचतान और महागठबंधन की ऊलझी गांठों को सुलझाने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत आज पटना पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाकात लालू यादव और तेजस्वी यादव से हो चुकी है। 1 घंटे तक चले इस मुलाकात की अब तस्वीर भी सामने आ गई है जिसमें इन तीनों नेताओं के अलावा राबड़ी देवी भी नजर आ रही हैं। मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी। सिर्फ 5-6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है, महागठबंधन में कोई दरार नहीं है। वहीं, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया है। पटना में पप्पू यादव ने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी, सिर्फ कांग्रेस ही उनको सम्मान देगी। पप्पू यादव ने दावा किया कि सीएम नीतीश भी कांग्रेस में आना चाहते हैं। अगर वह कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी उनका स्वागत करेगी।
बिहार चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहें: