बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सरकार बनाने की कवायद जारी है। नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना पहले ही तय था। ऐसे में मंत्रिमंडल के अन्य चेहरों को लेकर चर्चा हो रही है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि 19 नवंबर को एनडीए गठबंधन आधिकारिक तौर पर अपना नेता चुनेगा। एनडीए को कुल 202 सीटों पर जीत मिली है। इसमें बीजेपी 89 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर ही जीत हासिल कर सकी।