1. Hindi News
  2. बिहार
  3. BJP से टिकट न मिलने पर आया नंदकिशोर यादव का पहला बयान, कहा- 'पार्टी ने मुझे...'

BJP से टिकट न मिलने पर आया नंदकिशोर यादव का पहला बयान, कहा- 'पार्टी ने मुझे...'

 Published : Oct 14, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 08:42 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव को टिकट नहीं मिला है। टिकट न मिलने पर नंदकिशोर यादव का पहला बयान सामने आया है।

Nandkishore Yadav- India TV Hindi
भाजपा ने काटा नंदकिशोर यादव का टिकट। Image Source : X (@NKISHOREYADAV)

बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों का ऐलान करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में 71 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। हालांकि, इस लिस्ट में भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। टिकट न मिलने पर अब नंदकिशोर यादव का पहला बयान भी सामने आ गया है।

क्या बोले नंदकिशोर यादव?

विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने टिकट काटे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है। नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है।” उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया। भाजपा उम्मीदवार के रूप में जो स्नेह और प्यार मुझे मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। सबका आभार।”

भाजपा के इन बड़े नेताओं को मिला टिकट

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जिन 71 उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं उनमें नौ महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। सूची में कई बड़े नेताओं को टिकट मिला है। पार्टी ने तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा, सीवान से मंगल पांडे और दानापुर से रामकृपाल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

बिहार में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने बताय है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: जीतनराम मांझी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

बिहार से बहुत बड़ी खबर, प्रशांत किशोर नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, जन सुराज ने राघोपुर से इस उम्मीदवार को उतारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।