1. Hindi News
  2. बिहार
  3. लालू परिवार में जारी विवाद पर पहली बार आया मीसा भारती का बयान, बोलीं- 'हमारा परिवार...'

लालू परिवार में जारी विवाद पर पहली बार आया मीसा भारती का बयान, बोलीं- 'हमारा परिवार...'

 Published : Oct 23, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Oct 23, 2025 11:39 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राज्य की राजनीति में लालू यादव के परिवार में जारी कलह की चर्चा जोरों पर है। अब इस मुद्दे पर लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने पहली बार बयान जारी किया है।

misa bharti lalu yadav family controversy- India TV Hindi
परिवार में विवाद पर आया मीसा भारती का बयान। Image Source : PTI

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है और चुनाव प्रचार के मैदान में कूद चुके हैं। इस बार के बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के परिवार के भीतर चल रही कलह की भी काफी चर्चा है। लालू प्रसाद यादव ने कुछ ही समय पहले अपने बेटे तेज प्रताप यादव को परिवार और पार्टी से बाहर निकाल दिया था। अब तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली है और बिहार चुनाव के मैदान में कूद गए हैं। इसके अलावा लालू परिवार के अन्य सदस्यों के बीच भी अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। अब लालू प्रसाद यादव की बेटी और पार्टी की सांसद मीसा भारती ने इन सभी मुद्दों पर बयान दिया है।

क्या बोलीं मीसा भारती?

महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाया है लेकिन चुनाव से ठीक पहले लालू फैमिली में ऑल इज वेल नहीं है। इस बीच लालू परिवार में चल रही कलह को लेकर इंडिया टीवी के संवाददाता नीतीश चंद्र ने बात की लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती से। परिवार में मदभेद के सवाल पर मीसा भारती ने कहा है कि हमारा परिवार एकजुट है। उन्होंने कहा कि रोहिणी आचार्य की नाराजगी का कोई मामला नहीं है। मीसा भारती ने कहा है कि वह पिता लालू यादव के हर निर्णय के साथ हैं और उनका परिवार एकजुट होकर बिहार की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं।

तेज प्रताप को लेकर क्या बोलीं मीसा?

लालू यादव की बेटी और तेजस्वी की बड़ी बहन मीसा भारती तेज प्रताप यादव के अलग चुनाव लड़ने पर भी अपनी राय रखी। तेजप्रताप ने अपनी नई पार्टी बना ली है और भाई तेजस्वी के खिलाफ मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इस पर मीसा भारती ने कहा कि तेज प्रताप के अलग लड़ने से नुकसान नहीं है। उन्होंने बड़ी बहन के नाते तेज प्रताप को आशीर्वाद दिया है। मीसा ने कहा है कि तेज प्रताप जैसे भी रहें खुश रहें। बीते कुछ समय से मीसा चर्चाओं से दूर थीं। इस पर मीसा ने कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से सामने नहीं आ रही थीं। तेजस्वी यादव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में सबको पता था तेजस्वी सीएम फेस हैं।

बिहार में कब है चुनाव?

चुनाव आयोग की ओर से बीते 6 अक्तूबर को बिहार विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया गया था। जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक, बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आएगा।

ये भी पढ़ें- देर आए दुरुस्त आए, पहले रार फिर क्यों उमड़ा प्यार, महागठबंधन में कैसे बन गई बात, पढ़ें इनसाइड स्टोरी

बिहार में तेजस्वी ही तेजस्वी है...सीएम फेस को लेकर राजद नेता के बयान पर विपक्ष ने कसा तंज, जानें किसने क्या कहा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।