1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अमनौर सीट पर लहराएगा किसका परचम? जानिए संपूर्ण समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अमनौर सीट पर लहराएगा किसका परचम? जानिए संपूर्ण समीकरण

 Published : Oct 15, 2025 08:12 pm IST,  Updated : Nov 13, 2025 12:15 pm IST

बिहार की अमनौर विधानसभा सीट पर 2025 के चुनावों में जबरदस्त टक्कर की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीट पर 2020 में भारतीय जनता पार्टी के कृष्णा कुमार मंटू ने जीत हासिल की थी, जबकि 2015 में भाजपा के ही शत्रुधन तिवारी ने सफलता प्राप्त की थी। इस सीट पर मतदान 6 नवंबर को होगा और मतगणना 14 नवंबर 2025 को होगी।

Bihar Assembly election, Amnour Assembly election results- India TV Hindi
अमनौर विधानसभा सीट पर 2020 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। Image Source : INDIA TV

Amnour Assembly Election 2025: बिहार के सारण जिले में पड़ने वाली अमनौर विधानसभा सीट को राज्य की प्रमुख सीटों में शुमार किया जाता है। यह सीट बिहार के सारण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। अमनौर विधानसभा सीट पर जाति के साथ-साथ बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दे मतदाताओं के फैसले को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं। अगर 2020 और 2015 के विधानसभा चुनावों पर दृष्टि डालें तो इस सीट पर दोनों बार बीजेपी ने ही कब्जा जमाया है, लेकिन 2025 के चुनाव में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। अमनौर विधानसभा सीट पर प्रथम चरण में 6 नवंबर 2025 को मतदान होगा, तथा वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को होगी।

2020 और 2015 के चुनाव परिणाम

2020 में अमनौर विधानसभा सीट पर बीजेपी के कृष्णा कुमार मंटू ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के सुनील कुमार को 3,681 वोटों के अंतर से पछाड़ा था। कृष्णा कुमार मंटू को कुल 63,316 वोट (42.29%) मिले, जबकि सुनील कुमार को 59,635 वोट (39.83%) प्राप्त हुए। इस चुनाव में नोटा (NOTA) को 3,669 वोट (2.45%) हासिल हुए। 2015 में अमनौर सीट पर कड़ा संघर्ष हुआ था। इस बार भाजपा के शत्रुघ्न तिवारी ने जेडीयू के कृष्णा कुमार मंटू को 5,251 वोटों के अंतर से हराया था। शत्रुघ्न तिवारी को 39,134 वोट (29.85%) मिले, जबकि कृष्णा कुमार मंटू को 33,883 वोट (25.85%) प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर निर्दलीय सुनील कुमार रहे, जिन्हें 29,226 वोट (22.29%) हासिल हुए। NOTA को इस बार 6,447 वोट (4.92%) मिले।

2020 के विधानसभा चुनावों के नतीजे

  • कृष्णा कुमार मंटू (BJP): 63,316 वोट (42.29%)
  • सुनील कुमार (RJD): 59,635 वोट (39.83%)
  • शत्रुघ्न तिवारी (IND): 7,493 वोट (5%)
  • नोटा (NOTA): 3,669 वोट (2.45%)

2015 के विधानसभा चुनावों के नतीजे

  • शत्रुघ्न तिवारी (BJP): 39,134 वोट (29.85%)
  • कृष्णा कुमार मंटू (JD(U)): 33,883 वोट (25.85%)
  • सुनील कुमार (IND): 29,226 वोट (22.29%)
  • नोटा (NOTA): 6,447 वोट (4.92%)

2020 के विधानसभा चुनावों में हुई थी एनडीए की जीत

2020 में बिहार के विधानसभा चुनाव तीन चरणों में पूरे हुए थे। इन चुनावों में एनडीए ने 125 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए के सहयोगी दलों का प्रदर्शन इस प्रकार था:

  • बीजेपी: 74 सीटें
  • जेडीयू: 43 सीटें
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM): 4 सीटें
  • विकासशील इंसान पार्टी (VIP): 4 सीटें

वहीं, RJD के नेतृत्व में महागठबंधन को इन चुनावों में 110 सीटें प्राप्त हुई थीं, जिनमें शामिल थे:

  • राष्ट्रीय जनता दल (RJD): 75 सीटें
  • कांग्रेस: 19 सीटें
  • वामपंथी दल (CPI, CPI(M), CPI(ML)): 16 सीटें

2025 के चुनावों में होगा कड़ा मुकाबला?

2020 के चुनाव के बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने सरकार का गठन किया था। हालांकि, अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने एनडीए से नाता तोड़ा और महागठबंधन के साथ सरकार बनाई, लेकिन जनवरी 2024 में वे फिर एनडीए के साथ लौट आए। 2025 के विधानसभा चुनाव में अमनौर विधानसभा सीट पर बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की भविष्यवाणी की जा रही है। अब क्या भाजपा इस सीट पर अपनी पकड़ कायम रख पाएगी, या आरजेडी जैसे विपक्षी दल समीकरण उलट देंगे? इसका फैसला 14 नवंबर 2025 को वोटों की गिनती के बाद ही हो पाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।