1. Hindi News
  2. बिहार
  3. प्रशांत किशोर के बिहार चुनाव नहीं लड़ने पर गिरिराज सिंह ने ली चुटकी, कहा- उन्हें समझ में आ गया कि...

प्रशांत किशोर के बिहार चुनाव नहीं लड़ने पर गिरिराज सिंह ने ली चुटकी, कहा- उन्हें समझ में आ गया कि...

 Published : Oct 15, 2025 07:38 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 07:38 pm IST

प्रशांत किशोर के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर को पहले से पता था कि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

Giriraj Singh, Prashant Kishor- India TV Hindi
गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर पर ली चुटकी Image Source : PTI/FILE

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रशांत किशोर के बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने पर चुटकी ली है। गिरिराज ने कहा, "प्रशांत किशोर को पहले से पता था कि वह चुनाव नहीं जीत पाएंगे, इसीलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी।"

गिरिराज ने और क्या कहा?

गिरिराज ने कहा, "प्रशांत किशोर का यह कहना कि अगर जन सुराज पार्टी को 150 से कम सीटें मिलती हैं तो यह हार मानी जाएगी, ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ जैसा है। किशोर को समझ में आ गया कि वह चुनाव नहीं जीतेंगे, इसलिए उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने जन सुराज पार्टी बनाने में जो निवेश किया था, वह वापस निकाल लिया है। उनकी पार्टी सिर्फ ‘वोट काटने वाली पार्टी’ है, जन सुराज वास्तव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ‘बी टीम’ है।” 

गिरिराज सिंह ने कहा, "आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 243 में से 225 सीटें जीतेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार ने बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत काम किया है। जनता ने सरकार का काम देखा है। इस बार राजग अपने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए कम से कम 225 सीटें जीतेगा।” 

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पहले ये माना जा रहा था कि प्रशांत किशोर राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे लेकिन जन सुराज ने मंगलवार को राघोपुर से दूसरे प्रत्याशी को मैदान में उतार दिया।

बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 2 फेजों में चुनाव होंगे। पहले फेज के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।