पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने नई दिल्ली में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि यह लिस्ट बिहार के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का चयन क्षेत्रीय जरूरतों, सामाजिक समीकरणों और कार्यकर्ताओं की मेहनत को ध्यान में रखकर किया गया है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने निम्नलिखित सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए सहमति के अनुसार, सीटों का बंटवारा इस प्रकार है:
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर 2025 को होगी और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। सूबे की सभी 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। सूबे में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए (बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी-रामविलास आदि) और विपक्षी महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस आदि) के बीच है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए विकास व कल्याण योजनाओं पर दांव लगा रही है, जबकि तेजस्वी यादव की आरजेडी बेरोजगारी व जातिगत न्याय के मुद्दे को हवा दे रही है। वहीं, जनसुराज पार्टी तीसरा विकल्प बनने की कोशिश में है।
संपादक की पसंद