1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को इस सीट से टिकट मिला

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को इस सीट से टिकट मिला

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Oct 15, 2025 05:03 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 05:38 pm IST

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का भी नाम है। उन्हें विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। इस लिस्ट में सबसे चर्चित नाम मैथिली ठाकुर का है, लंबे समय से उनको टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

Bihar assembly elections 2025- India TV Hindi
बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट Image Source : PTI/MAITHILI THAKUR-X

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में मैथिली ठाकुर का भी नाम है। बीजेपी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया है। बीजेपी की इस लिस्ट में कुल 12 प्रत्याशियों के नाम हैं। जिसमें मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से आनंद मिश्रा आईपीएस को टिकट दिया गया है। बता दें कि बीजेपी ने अब तक 83 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 

यहां देखें बीजेपी की दूसरी लिस्ट-

विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
अलीनगर मैथिली ठाकुर
हायाघाट रामचंद्र प्रसाद
मुजफ्फरपुर रंजन कुमार
गोपालगंज सुभाष सिंह
बनियानपुर केदारनाथ सिंह
छपरा छोटी कुमारी
सोनपुर विनय कुमार सिंह
रोसड़ा (अजा) बीरेंद्र कुमार
बाढ़ सियाराम सिंह
अगिआंव (अजा) महेश पासवान
शाहपुर राकेश ओझा
बक्सर आनंद मिश्रा, आईपीएस

बिहार चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में थे इन उम्मीदवारों के नाम

विधानसभा क्षेत्र  उम्मीदवार का नाम
बेतिया  रेणु देवी
परेहार गायत्री देवी
नरपतगंज  देवंती यादव
किशनगंज स्वीटी सिंह
प्राणपुर निशा सिंह
कोढ़ा कविता देवी
औराई  रमा निषाद
वारसलीगंज अरुणा देवी
जमुई श्रेयसी सिंह
रक्सौल  प्रमोद कुमार सिन्हा
मधुबन राणा रणधीर सिंह
मोतिहारी प्रमोद कुमार
ढाका  पवन जायसवाल
रीगा  बैद्यनाथ प्रसाद 
बथनाहा (अजा)  अनिल कुमार राम
सीतामढ़ी  सुनील कुमार पिंटू
बेनीपट्टी विनोद नारायण झा
खजौली  अरुण शंकर प्रसाद
बिस्फी हरिभूषण ठाकुर बचौल 
राजनगर (अजा) सुजीत पासवान
झंझारपुर नीतीश मिश्रा 
छातापुर नीरज कुमार सिंह बबलू
फारबिसगंज विद्या सागर केसरी
सिकटी विजय कुमार मंडल
बनमनखी कृष्ण कुमार ऋषि
पूर्णिया विजय कुमार खेमका
कटिहार तारकिशोर प्रसाद
सहरसा  निशा सिंह 
सहरसा आलोक रंजन झा
गौरा बौराम  सुजीत कुमार सिंह 
दरभंगा  संजय सरावगी
केवटी मुरारी मोहन झा 
जाले जिबेश कुमार मिश्रा
कुढ़नी केदार प्रसाद गुप्ता 
बरुराज अरुण कुमार सिंह 
साहेबगंज  राजू कुमार सिंह
बैकुण्ठपुर मिथिलेश तिवारी 
सिवान मंगल पांडेय
दरौंदा कर्णजीत सिंह 
गोरेयाकोठी  देवेश कांत सिंह
तरैया  जनक सिंह
अमनौर कृष्ण कुमार मंटू
हाजीपुर अवधेश सिंह
लालगंज संजय कुमार सिंह 
पातेपुर (अजा)   लखेंद्र कुमार रौशन
मोहिउद्दीननगर  राजेश कुमार सिंह
बछवारा  सुरेंद्र मेहता 
तेघरा रजनीश कुमार
बेगूसराय कुंदन कुमार
भागलपुर  रोहित पांडेय 
बांका  राम नारायण मंडल
कटोरिया (अजजा)  पूरण लाल टुडू
तारापुर सम्राट चौधरी
मुंगेर कुमार प्रणय
लखीसराय विजय कुमार सिन्हा
बिहारशरीफ डॉ सुनील कुमार
दीघा संजीव चौरसिया
बांकीपुर  नितिन नबीन
कुम्हरार संजय गुप्ता
पटना साहिब  रत्नेश कुशवाहा 
दानापुर रामकृपाल यादव
बिक्रम  सिद्धार्थ सौरव 
बड़हरा राघवेंद्र प्रताप सिंह
आरा संजय सिंह "टाइगर"
तरारी विशाल प्रशांत
अरवल मनोज शर्मा 
औरंगाबाद  त्रिविक्रम सिंह
गुरुआ उपेंद्र दांगी
गया शहर डॉ प्रेम कुमार 
हिसुआ  अनिल सिंह 
वारसलीगंज अरुणा देवी

मैथिली ठाकुर कौन हैं?

मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वह संगीत की दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर भी एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक हैं। उनकी माता भारती ठाकुर हैं। मैथिली इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं और पारंपरिक गायन करती हैं। उन्होंने लोक गायिका के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है। 

हालही में उनकी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मैथिली बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ सकती हैं।

बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए 2 फेजों में चुनाव होंगे। पहले फेज के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी और दूसरे फेज के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि बिहार में इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार नई पार्टी जनसुराज भी मैदान में है। ऐसे में देखना ये होगा कि बिहार की जनता नई पार्टी पर भरोसा जताती है या फिर पुरानी पार्टी को ही सत्ता की कमान सौंपती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।