बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा जारी है। बिहार में मुख्य रूप से भाजपा, जदयू, लोजपा (राम विलास) व अन्य दलों के NDA और कांग्रेस, राजद व अन्य दलों के महागठबंधन के बीच मुकाबला हो रहा है। NDA के बीच सीट शेयरिंग के मुद्दे पर सहमति बन चुकी है तो वहीं, महागठबंधन अब भी सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रहा है। अब सूत्रों के हवाले से उन ज्यादातर सीटों की लिस्ट सामने आ गई है जो कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (राम विलास) को मिलने जा रही हैं।
लोजपा (राम विलास) की सीटें
- गोविंदगंज
- गरखा
- साहेबपुर कमाल
- बखरी
- ओबरा
- ब्रह्मपुर
- बेलसंड
- मखदुमपुर
- फतुहा
- डेहरी
- नाथनगर
- सुगौली
- सिमरी बख्तियारपुर
- कसवा
- बलरामपुर
- बोचहा
- बोधगया
- बहादुरगंज
- गोविदपुर
- रजौली
- चेनारी
- शेरघाटी
- पालीगंज
- मनेर
- मढ़ौरा
- बख्तियारपुर
- महुआ
NDA सीट शेयरिंग का फॉर्मूला
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। राज्य की 243 सीटों में से नीतीश कुमार की जेडी(यू) और भाजपा 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, जीतन राम मांझी की अगुवाई वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
बिहार में कब है चुनाव?
चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने बताया है कि बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए मतदान दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 14 नवंबर को जारी किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बिहार चुनाव: जीतनराम मांझी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट