1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना में 20 साल के लड़के ने अपने डेढ़ साल के छोटे भाई का सिर काटा, मंदिर परिसर में की बेरहमी से हत्या

पटना में 20 साल के लड़के ने अपने डेढ़ साल के छोटे भाई का सिर काटा, मंदिर परिसर में की बेरहमी से हत्या

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 24, 2026 11:51 pm IST,  Updated : Oct 25, 2026 12:43 am IST

बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 साल के लड़के ने अपने भाई का सिर काट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Patna- India TV Hindi
लड़के ने अपने डेढ़ साल के छोटे भाई का सिर काटा Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC

पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 साल के लड़के ने अपने डेढ़ साल के छोटे भाई का सिर काटकर हत्या कर दी। इस घटना को लड़के ने मंदिर परिसर में अंजाम दिया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना पालीगंज क्षेत्र के रानी तालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीतन छपरा गांव की है। शनिवार को एक दुर्गा मंदिर परिसर में 20 साल के लड़के ने धारदार हथियार से अपने डेढ़ साल के छोटे भाई का सिर काटकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया।

चौंकाने वाली बात ये भी है कि अभी तक इस हत्याकांड की वजह सामने नहीं आ पाई है। इस मामले पर पुलिस का बयान भी सामने आया है। 

SDPO ने क्या कहा?

इस घटना पर पालीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पंकज कुमार शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "हमें पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली कि आरोपी अजीत ने जीतन छपरा गांव स्थित मंदिर परिसर में धारदार हथियार से अपने डेढ़ वर्षीय भाई की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।"

अंचल निरीक्षक ने क्या बताया?

बिक्रम के अंचल निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि अजीत ने मंदिर के भीतर धारदार हथियार से अपने छोटे भाई का सिर काट दिया। हालांकि, देवता को बलि चढ़ाने के लिए हत्या किए जाने की अटकलों की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।

मोतिहारी में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या

इससे पहले बिहार के मोतिहारी में घर से बुलाकर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जयसिंहपुर में रेतवा नदी किनारे युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान जयसिंहपुर खिरुआ बाजार निवासी भूलन साह के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई थी। 

इस हत्याकांड में मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले, जो इंगित करते हैं कि हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटनास्थल से मीट-भूंजा और शराब की खाली पाउच भी बरामद हुए हैं। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मधेपुरा में राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।