Bihar Assembly Election 2025: बिहार में अगले महीने 6 और 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने है। इस चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को सामने आ जाएगा। चुनाव की तारीख सामने आने के साथ ही सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के मैदान में कूद चुके हैं और अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की नजर राज्य की हसनपुर विधानसभा सीट पर भी है। आइए जानते हैं इस सीट पर क्या है चुनावी समीकरण और किस पार्टी का रहा है यहां पर दबदबा।
जानें हसनपुर सीट के बारे में
हसनपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। इसका निर्वाचन क्षेत्र संख्या 140 है। हसनपुर एक सामान्य कैटेगरी की सीट है जो अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित नहीं है। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साल 2020 के चुनाव में, राष्ट्रीय जनता दल के तेज प्रताप यादव ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। हसनपुर पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है।
हसनपुर का चुनावी समीकरण
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हसनपुर क्षेत्र में 2,92,161 मतदाता थे। इनमें से 1,54,453 पुरुष और 1,37,531 महिला मतदाता थे। इस निर्वाचन क्षेत्र में तीसरे लिंग से संबंधित कोई भी मतदाता मौजूद नहीं था। निर्वाचन क्षेत्र में 315 डाक मत डाले गए। 2020 में हसनपुर में सेवा मतदाताओं की संख्या 169 (160 पुरुष और 9 महिला) थी। इस सीट पर करीब 17 प्रतिशत अनुसूचित जाति और 11 प्रतिशत मुस्लिम समुदाय के मतदाता थे। इस दौरान 1,71,378 वोट डाले गए थे।
हसनपुर में कब है चुनाव?
बिहार की हसनपुर विधानसभा सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। इस दिन राज्य की अन्य 121 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा। हसनपुर का परिणाम बिहार के अन्य 242 विधानसभा क्षेत्रों के साथ 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
बीते चुनाव का परिणाम
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में, हसनपुर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार तेज प्रताप यादव ने 21,139 वोटों के अंतर से सीट जीत हासिल की थी। उन्हें 47.27% वोट शेयर के साथ 80,991 वोट मिले। उन्होंने जेडीयू उम्मीदवार राज कुमार रे को हराया, जिन्हें 59,852 वोट (34.93%) मिले थे। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के उम्मीदवार अर्जुन प्रसाद यादव 9,882 वोट (5.77%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- 2015: राज कुमार रे (जनता दल यूनाइटेड)
- 2010: राज कुमार रे (जनता दल यूनाइटेड)
- अक्टूबर, 2005: सुनील (राष्ट्रीय जनता दल)
- फरवरी, 2005: सुनील (राष्ट्रीय जनता दल)
- 2000: गजेंद्र प्रसाद हिमांशु (जनता दल यूनाइटेड)
- 1995: सुनील कुमार पुष्पम (जनता दल)
- 1990: गहेन्द्र प्रसाद हिमांशु (जनता दल)
- 1985: राजेंद्र प्रसाद यादव (कांग्रेस)
- 1980: गजेंद्र प्रसाद हिमांशु (जनता पार्टी-सेक्युलर)
- 1977: गजेंद्र प्रसाद हिमांशु (जनता पार्टी)
ये भी पढ़ें- Chiraia Assembly Election 2025: चिरैया सीट पर भाजपा को फिर से मिलेगी जीत या होगी हार, जानें कब है वोटिंग?
Bihar Assembly Election 2025: बिहार की साहेबपुर-कमाल सीट पर क्या है चुनावी समीकरण? यहां जानें