Ziradei Assembly constituency: जीरादेई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा सीट एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह विधानसभा सीट सिवान जिले में स्थित है और सिवान संसदीय सीट के 6 विधानसभा सीटों में से एक है। इस बार चुनावी मैदान में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी है। जनसुराज ने ऐलान किया है कि वह बिहार की 243 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव इस बार ज्यादा ही दिलचस्प होने वाला है। ऐसे में चलिए आपको इस सीट के बारे में जानकारी देते हैं।
जातीय समीकरण और मतदाता
साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीरादेई विधानसभा सीट पर अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो उनकी संख्या 277386 है। इस सीट पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। ऐसे में मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा अगर अन्य जातियों और उपनामों के आधार पर वोटरों की बात करें तो मुस्लिम वोटरों की संख्या 34395 है, यानी 12.4 फीसदी। इसके अलावा सिंह वोटरों की संख्या 34118 है, जोकि 12.3 फीसदी हैं। वहीं शाह, प्रसाद, चौधरी वोटरों की संख्या भी अच्छी खासी है।
पिछले चुनावों में क्या-क्या हुआ?
इस सीट पर साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से सीपीआईएमएल के उम्मीदवार अमरजीत कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 69442 वोट मिले थे। वहीं दूसरे स्थान पर थे जदयू के उम्मीदवार कमला सिंह, जिन्हें 43932 वोट्स मिले थे। वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव की अगर बात करें तो इस सीट से जदयू के उम्मीदवार रमेश सिंह कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी, जिन्हें 40760 वोट्स मिले थे। वहीं भाजपा की आशा देवी दूसरे स्थान पर थीं, जिन्हें 34669 वोट्स मिले थे। इसके अलावा तीसरे स्थान पर थे सीपीआईएमएलए के अमरजीत कुशवाहा, जिन्हें 34562 वोट्स मिले थे।