पटनाः बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना आज जारी हो गई है। इसके साथ ही, पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार इस महीने की 17 तारीख तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है।
चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। नामांकन परिसर के अंदर या आसपास भीड़भाड़ की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार के साथ केवल तीन वाहन और प्रस्तावक सहित अधिकतम पांच व्यक्ति ही जा सकेंगे। पूरी नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।