पटना: ठेठ गंवई और देसी अंदाज में राजनीति करने वाले लालू यादव की तरह ही आज उनके बेटे तेजस्वी यादव भी वोटरों को रिझाने की कोशिश करते दिखे। 30 अक्टूबर को बिहार में 2 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के लिये चुनाव-प्रचार पर जाने के दौरान मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा अंतगर्त टेटियाबम्बर प्रखंड के भुना पंचायत के पास रास्ते मे बच्चों को नहर में बंसी के जरिये मछली मारते देख तेजस्वी यादव भी अपने आपको को रोक नहीं पाए। तेजस्वी ने बीच रास्ते में ही अपने काफिले को रोक दिया और उन बच्चों के साथ बंसी लेकर मछली पकड़ने लगे। और तो और उनकी बंसी में एक मछली फंस भी गई। पर क्या वो वोटर को फंसा पाएंगे, ये तो आने वाले 2 नवम्बर को ही पता चल पाएगा, जब बिहार उपचुनाव के वोटों की गिनती होगी। लोगों को तेजस्वी का ये अंदाज काफी पसंद आया। इसी के साथ तेजस्वी यादव के मछली पकड़ते हुए आसपास खड़े लोगों ने जिंदाबाद-जिंदाबाद के नारे लगाए।
- Hindi News
- बिहार
- बिहार उपचुनाव: लालू के अंदाद में वोटरों को रिझाते नजर आए तेजस्वी यादव
बिहार उपचुनाव: लालू के अंदाद में वोटरों को रिझाते नजर आए तेजस्वी यादव
ठेठ गंवई और देसी अंदाज में राजनीति करने वाले लालू यादव की तरह ही आज उनके बेटे तेजस्वी यादव भी वोटरों को रिझाने की कोशिश करते दिखे।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement