1. Hindi News
  2. बिहार
  3. CM नीतीश ने सुबह-सुबह किया बड़ा ऐलान, बिहार में इन कर्मचारियों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी

CM नीतीश ने सुबह-सुबह किया बड़ा ऐलान, बिहार में इन कर्मचारियों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी

 Published : Aug 01, 2025 08:28 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 08:36 am IST

बिहार के CM नीतीश ने शुक्रवार को सुबह-सुबह बड़ा ऐलान कर दिया है। बिहार में शिक्षा विभाग के कई तरह के कर्मचारियों के वेतन में दोगुनी बढ़ोतरी करने का फैसला किया गया है।

nitish kumar bihar election announcements- India TV Hindi
नीतीश कुमार ने किया बड़ा ऐलान। Image Source : PTI

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है और चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जनता के लिए चुनाव से पहले सरकारी खजाना खोल दिया है। सीएम नीतीश एक के बाद लगातार लोकलुभावन ऐलान कर रहे हैं। इनमें फ्री बिजली, महिला आरक्षण, युवा आयोग के गठन समेत कई ऐलान शामिल हैं। अब सीएम नीतीश ने शुक्रवार को सुबह-सुबह एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के कई कर्मचारियों की मानदेय राशि बढ़ाने का ऐलान किया है।

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार?

CM नीतीश ने कहा- "नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77690 करोड़ रूपए हो गया है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में रसोइयों, रात्रि प्रहरियों तथा शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए हमलोगों ने इन कर्मियों की मानदेय राशि में सम्मानजनक वृद्धि करते हुए इसे दोगुना करने का निर्णय लिया है।

किसका वेतन कितना बढ़ेगा?

शिक्षा विभाग के अंतर्गत मध्याह्न भोजन में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में दोगुनी वृद्धि करते हुए 1650 रूपए से 3300 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। वहीं माध्यमिक/उच्च शिक्षा विद्यालय में कार्यरत रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 रूपए से दोगुना करते हुए इसे अब 10000 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों का मानदेय 8 हजार रूपए से दोगुना करते हुए अब 16 हजार रूपए करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही इनकी वार्षिक वेतन वृद्धि 200 रूपए के स्थान पर 400 रूपए करने का निर्णय लिया गया है। इससे कार्यरत कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे।"

ये भी पढ़ें- बिहार वालों की बल्ले-बल्ले! चुनाव से पहले नीतीश दे रहे तोहफे पर तोहफे, अब तक 14 ऐलान

CM नीतीश ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं को दिया बड़ा तोहफा, अब होगी ज्यादा कमाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।