1. Hindi News
  2. बिहार
  3. रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के CM नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 09:54 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 09:56 pm IST

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश ने अपने शोक संदेश में पासवान को एक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा है कि वह भारतीय राजनीति के एक बड़े हस्ताक्षर थे।

Nitish Kumar, Nitish Kumar Ram Vilas Paswan, Nitish Kumar Ram Vilas Paswan Death- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। Image Source : PTI FILE

पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीतीश ने अपने शोक संदेश में पासवान को एक लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा है कि वह भारतीय राजनीति के एक बड़े हस्ताक्षर थे। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को निधन हो गया। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। 74 वर्षीय पासवान का कुछ दिन पहले एक अस्पताल में हृदय का ऑपरेशन हुआ था। वह 5 दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे।

नीतीश ने कहा, भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामविलास पासवान के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने अपने शोक संदेश में लिखा, 'वे प्रखर वक्ता, लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक, मजबूत संगठनकर्ता और बेहद मिलनसाल व्यक्तित्व के धनी थे। वे पहली बार 1969 में बिहार विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। 1977 में वह पहली बार हाजीपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे और उनकी यह जीत वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुई थी।' नीतीश ने आगे कहा कि पासवान से उनका बेहद पुराना रिश्ता था।


‘उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है’
नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पासवान के निधन से उन्हें व्यक्तिगत तौर पर दुख पहुंचा है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।