1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'नीतीश कुमार को बम से उड़ा दूंगा', धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

'नीतीश कुमार को बम से उड़ा दूंगा', धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने किया अरेस्ट

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2023 06:45 am IST,  Updated : Mar 23, 2023 06:46 am IST

आरोपी अंकित बिहार के वैशाली जिले के मानिकपुर गांव का रहने वाला है और पिछले 6 साल से सूरत में रह रहा था।

Nitish Kumar Bomb, Nitish Kumar News, Nitish Kumar Latest- India TV Hindi
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। Image Source : FILE

पटना: बिहार और गुजरात पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बतताया कि आरोपी की पहचान 28 साल के अंकित विनय कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। आरोपी अंकित बिहार के वैशाली जिले के मानिकपुर गांव का रहने वाला है और पिछले 6 साल से सूरत में रह रहा था।

‘आरोपी की लोकेशन सूरत में ट्रेस की गई’

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनय मिश्रा ने एक निजी मीडिया संगठन को फोन किया था और नीतीश कुमार को बम से मारने की धमकी दी। चूंकि मामला बेहद संवेदनशील था, इसलिए पटना पुलिस ने तुरंत आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की और मिश्रा की लोकेशन सूरत में ट्रेस की गई। आरोपी की लोकेशन पता चलने के बाद उसे पकड़ने के लिए एक टीम वहां भेजी गई। पटना पुलिस ने सूरत पुलिस की मदद से शहर के लस्काना इलाके में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

‘मजदूर के रूप में काम कर रहा था आरोपी’
सूरत अपराध शाखा के इंस्पेक्टर ललित वागरिया ने कहा, आरोपी ने 20 मार्च को एक मीडिया संगठन को फोन किया था और अगले 36 घंटों में नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा, ‘हमने आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी और मानव संसाधन का इस्तेमाल किया और लस्काना इलाके में पहुंचे। आरोपी सूरत में एक पावरलूम फैक्ट्री में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। उसने मीडिया संगठनों के फोन नंबर खोजने और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धमकाने के लिए गूगल का इस्तेमाल किया था।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।