1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार : जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस, बसपा के विधायक, चर्चाओं का दौर शुरू

बिहार : जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस, बसपा के विधायक, चर्चाओं का दौर शुरू

 Reported By: IANS
 Published : Dec 18, 2020 03:02 pm IST,  Updated : Dec 18, 2020 03:02 pm IST

बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक मोहम्मद जमां खान और कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम शुक्रवार को बिहार में सत्तारूढ जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले, जिसके बाद बिहार की सियासत में कयासों का दौर शुरू हो गया।

बिहार : जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस, बसपा के विधायक, चर्चाओं का दौर शुरू- India TV Hindi
बिहार : जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिले कांग्रेस, बसपा के विधायक, चर्चाओं का दौर शुरू (फाइल फोटो) Image Source : PTI

पटना: बिहार में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एकमात्र विधायक मोहम्मद जमां खान और कांग्रेस के विधायक मुरारी गौतम शुक्रवार को बिहार में सत्तारूढ जनता दल युनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिले, जिसके बाद बिहार की सियासत में कयासों का दौर शुरू हो गया। हालांकि सभी नेता इसे विकास को लेकर मुलाकात बता रहे हैं।

बसपा विधायक मोहम्मद जमां खान शुक्रवार को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने उनके पटना स्थित आवास पहुंचे। इसके बाद कांग्रेस के चेनारी से विधायक मुरारी गौतम भी जदयू नेता से मिलने के लिए उनके आवास पहुंच गए। इस दौरान जदयू के प्रवक्ता अजय आलोक और भाजपा के भी कुछ नेता उपस्थित थे।

इस बीच सभी नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन इसके बाद बिहार की सियासत में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने कहा कि सभी नेताओं को अपनी पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता होनी चाहिए लकिन विकास के मुद्दे पर सभी को एकमत होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर यहां पहुंचे थे और इसी को लेकर बात हुई है। इधर, चेनारी के कांग्रेस विधायक ने भी कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे, इसमें राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।