1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में कोरोना वायरस से 16 और मौतें, 3,257 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस से 16 और मौतें, 3,257 नए मामले

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 08:21 am IST,  Updated : Aug 19, 2020 08:21 am IST

 बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 558 पहुंच गई।

Bihar, coronavirus cases- India TV Hindi
बिहार में कोरोना वायरस से 16 और मौतें, 3,257 नए मामले  Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या मंगलवार को 558 पहुंच गई। साथ ही इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,09,875 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में तीन, मुंगेर, नालंदा एवं पूर्वी चंपारण में दो-दो तथा अररिया, भोजपुर, बक्सर, गया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। 

बिहार में सोमवार अपराह्न चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 3,257 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित मामले बढकर 1,09,875 हो गये हैं। 

इन 3,257 नए मामलों में पटना के 368, मधुबनी के 234, पूर्वी चंपारण के 200, भागलपुर के 185, बेगूसराय के 164, सारण के 153, पूर्णिया के 139, औरंगाबाद के 136, मुजफ्फरपुर के 135, सहरसा के 116, अररिया के 97, कटिहार के 96, नालंदा एवं सीतामढ़ी के 94-94, पश्चिम चंपारण के 81, बक्सर के 71, रोहतास के 67, भोजपुर के 66, गया के 64, गोपालगंज के 61, मुंगेर के 51, लखीसराय के 50, किशनगंज के 49, जहानाबाद के 46, समस्तीपुर के 45, दरभंगा एवं मधेपुरा के 43-43, वैशाली के 42, सुपौल के 35, अरवल के 34, सिवान के 32, खगड़िया के 31, बांका के 29, शेखपुरा के 28, कैमूर के 22, नवादा के 23, शिवहर के 22 एवं जमुई जिले के आठ मामले शामिल हैं। 

इन 3,257 नए मामलों में झारखंड के धनबाद निवासी एक व्यक्ति का पटना में, पलामू निवासी एक व्यक्ति का रोहतास में तथा अंडमान एवं निकोबार द्वीप निवासी एक व्यक्ति का मुजफ्फरपुर जिले में संकलित नमूना भी शामिल है। बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,12,781 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 4,034 मरीज ठीक हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।