1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में Coronavirus के 10 नए केस, एक मरीज की मौत, कुल मामलों की संख्या 663 हुई

बिहार में Coronavirus के 10 नए केस, एक मरीज की मौत, कुल मामलों की संख्या 663 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 07:25 pm IST,  Updated : May 10, 2020 10:07 pm IST

बिहार में रविवार को कोरोना वायरस के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 6 सिर्फ पटना में मिले हैं। इन मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 663 हो गई है।

बिहार में Coronavirus के 10 नए केस, एक मरीज की मौत, कुल मामलों की संख्या 663 हुई- India TV Hindi
बिहार में Coronavirus के 10 नए केस, एक मरीज की मौत, कुल मामलों की संख्या 663 हुई Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार में रविवार को कोरोना वायरस के 10 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिनमें से 6 सिर्फ पटना में मिले हैं। इन मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 663 हो गई है। आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में कोविड-19 के एक मरीज की भी मौत हुई।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर छह हो गई है। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) संजय कुमार ने बताया कि 60 वर्षीय यह व्यक्ति पटना जिले में बाढ़ स्थित बेलची इलाके का निवासी था। कुमार ने बताया कि दिल्ली से लौटने के बाद उसे पृथक-वास में रखा गया था।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘यह फेफड़े के रोग के आखिरी चरण का मामला था, रोगी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई।’’ रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।