1. Hindi News
  2. बिहार
  3. नशे की हालत में तिरंगा फहराने जा रहे थे स्कूल प्रिंसिपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिहार के इस जिले की घटना

नशे की हालत में तिरंगा फहराने जा रहे थे स्कूल प्रिंसिपल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, बिहार के इस जिले की घटना

 Published : Jan 27, 2025 06:40 am IST,  Updated : Jan 27, 2025 03:51 pm IST

बिहार में पुलिस ने नशे की हालत में तिरंगा फहराने जा रहे स्कूल प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से।

प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार- India TV Hindi
प्रिंसिपल को पुलिस ने किया गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज को फहराने जा रहे थे। हालांकि, मामले की सूचना जल्द ही पुलिस को दी गई जिसके बात प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाले मामले के बारे में सबकुछ।

कहां की है घटना?

दरअसल, ये पूरी घटना मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर इलाके के धरमपुर पूर्वी इलाके में स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की है। पुलिस ने बताया है कि नशे की हालत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने जा रहे एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए प्रिंसिपल का नाम संजय कुमार सिंह है। वह धरमपुर पूर्वी के सरकारी मिडिल स्कूल में कार्यरत हैं।

ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पुष्टि

जानकारी के मुताबिक, जब स्कूल के प्रिंसिपल नशे की हालत में स्कूल पहुंचे तो स्थानीय लोगों इलाके के विधायक को इस बारे में जानकारी दी। विधायक ने ये मामला पुलिस को बताया। इस मामसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, जब ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया तो उसमें इस बात की पुष्टि हो गई है कि प्रिंसिपल ने शराब पी रखी थी।

5 महीने से वेतन नहीं मिला- प्रिंसिपल

पुलिस द्वारा गिरफ्तार होने से पहले स्कूल के प्रिंसिपल ने मीडिया को बयान भी दिया है। प्रिंसिपल ने कहा है कि वह गंभीर रूप से आर्थिक संकट में है। प्रिंसिपल ने आगे ये भी दावा किया कि उन्हें पिछले पांच महीने से वेतन भी नहीं मिला है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2016 में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था। 

(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: 

सुजनी कला को अमेरिका तक पहचान दिलाई, 76 साल की निर्मला देवी को मिलेगा पद्मश्री

"नीतीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं", तेजस्वी यादव ने क्यों कसा तंज?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।