1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: चुनाव में भीतरघात करने वालों से निपटेगा JDU, अध्यक्ष ने दिए संकेत

बिहार: चुनाव में भीतरघात करने वालों से निपटेगा JDU, अध्यक्ष ने दिए संकेत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 23, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Jan 23, 2021 02:48 pm IST

जदयू के अध्यक्ष आर सी पी सिंह कहते हैं कि पार्टी ने तय किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के जिन लोगों की सक्रियता नहीं दिखी या फिर वैसे लोग जिन्होंने दल व गठबंधन के खिलाफ काम किया, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बिहार: चुनाव में...- India TV Hindi
बिहार: चुनाव में भीतरघात करने वालों से निपटेगा JDU, अध्यक्ष ने दिए संकेत Image Source : IANS

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में 'छोटा भाई' बनने के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष आर सी पी सिंह अब 'एक्शन' में नजर आ रहे हैं। सिंह जहां लगातार पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं, वहीं चुनाव में मिली कम सीटों को लेकर भी समीक्षा की जा रही है। पार्टी का मानना है कि विरोधियों के अलावा अपनों के भीतरघात के कारण जदयू को कम सीटें आई है, ऐसे में अध्यक्ष अब एक्शन के मूड में हैं।

जदयू के अध्यक्ष आर सी पी सिंह कहते हैं कि पार्टी ने तय किया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के जिन लोगों की सक्रियता नहीं दिखी या फिर वैसे लोग जिन्होंने दल व गठबंधन के खिलाफ काम किया, उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही संगठन का नया स्वरूप व नया तेवर दिखेगा। जदयू पहले से अधिक ताकतवर होकर सामने आएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्देश दिया गया है कि हर स्तर पर संगठन के लिए कार्यक्रमों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि संगठन में उर्जावान लोगों को नई जिम्मेदारी देकर आगे किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर जदयू में जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथस्तर पर कई दौर की समीक्षा हुई और सभी जिलों की रिपोर्ट अध्यक्ष को सौंपी गई है। इस रिपोर्ट की समीक्षा के बाद तय माना जा रहा है कि जदयू में जहां भीतरघातियों पर गाज गिरेगी, वहीं उजार्वान नेताओं को ऊंचे पद देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में जदयू को मात्र 43 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।