1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में 258 महिला उम्मीदवारों में से कितनी विधायक चुनी गईं, किस पार्टी से सबसे ज्यादा जीतीं; देखें पूरी लिस्ट

बिहार में 258 महिला उम्मीदवारों में से कितनी विधायक चुनी गईं, किस पार्टी से सबसे ज्यादा जीतीं; देखें पूरी लिस्ट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 15, 2025 06:02 pm IST,  Updated : Nov 15, 2025 06:10 pm IST

Bihar Women MLA List: बिहार में 28 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। इनमें से सिर्फ विपक्षी पार्टी आरजेडी से तीन हैं। बाकि 25 महिलाएं एनडीए की पार्टियों के टिकट पर चुनाव जीता है।

विधायक श्रेयसी सिंह और मैथिली ठाकुर।- India TV Hindi
विधायक श्रेयसी सिंह और मैथिली ठाकुर। फाइल Image Source : X@BJYM AND PTI

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में जिन महिलाओं ने एनडीए को बंपर जीत में सबसे बड़ा योगदान दिया, उनको राजनीतिक दलों ने अपेक्षाकृत बहुत कम तबज्जो दी। बिहार में 2357 पुरुषों ने चुनाव लड़ा जबकि 258 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थी। इनमें से सिर्फ 28 महिलाएं चुनाव जीतने में सफल हुई हैं। विधायक चुनी गई 28 महिलाओं में से 25 महिलाएं एनडीए में शामिल पार्टियों के टिकट पर जीती हैं। जबकि तीन महिलाएं महागठबंधन की तरफ से जीती हैं। आरजेडी से तीन महिलाएं विधायक चुनी गई हैं।

सबसे ज्यादा बीजेपी से विधायक चुनी गई महिलाएं

बिहार में सबसे ज्यादा बीजेपी से 11 महिलाएं विधायक बनी हैं। जबकि जेडीयू से 8 और एलजेपी (आर) से 4 महिलाएं विधायक चुनी गई हैं। पिछली बार 2020 में कुल 25 महिलाएं विधायक चुनी गई थीं। 

बीजेपी और जेडीयू ने 13-13 महिलाओं को दिया था टिकट

बिहार में जेडीयू और बीजेपी ने 13-13 महिलाओं को टिकट दिया था जबकि चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 5 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया था। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने दो महिलाओं को प्रत्याशी बनाया था। इन दो उम्मीदवारों में जीतन राम मांझी की एक बहू थी शामिल हैं।  

महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया

62.98 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया जबकि 71.78 प्रतिशत महिलाओं ने वोट डाला। यानी पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला। हालांकि पिछले कुछ सालों की बात करें तो 2010 के बाद 2025 में पहली बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है। 2010 में 33 महिलाएं चुनाव जीती थी।

विधायक चुनी गई महिलाओं के नाम विधानसभा सीट पार्टी जीत का मार्जिन
मैथिली ठाकुर अलीनगर बीजेपी 11730
कोमल सिंह  गायघाट जेडीयू 23417
पूर्णिमा यादव गोविंदपुर LJP- R 22906
रमा निषाद औराई बीजेपी 57206
मीना कुमारी बाबूबरही बीजेपी 17568
संगीता देवी बलरामपुर LJP-R 389
ज्योति देवी बाराचट्टी हम 8893
मनोरमा देवी बेलागंज जेडीयू 2882
रेणु देवी बेतिया बीजेपी 12679
बेबी कुमारी बोचहां LJP-R 19687
सावित्री देवी चकाई आरजेडी 12972
छोटी कुमारी छपरा बीजेपी 7600
लेशी सिंह धमदाहा जेडीयू 55159
बिनीता मेहता गोविंदपुर LJP-R 22906
दीपा कुमारी  इमामगंज हम 25856
श्रेयसी सिंह जमुई बीजेपी 54498
शालिनी मिश्रा  केसरिया जेडीयू 16340
कविता देवी कोरहा बीजेपी 22257
देवंती यादव नरपतगंज बीजेपी 25353
विभा देवी नवादा जेडीयू 27594
गायत्री देवी परिहार बीजेपी 17189
करिश्मा परसा आरजेडी 25772
शीला कुमारी फूलपरास जेडीयू 14099
निशा सिंह प्राणपुर बीजेपी 7752
स्नेहलता सासाराम आरएलएम 25443
श्वेता गुप्ता शिवहर जेडीयू 31398
सोनम रानी त्रिवेणीगंज जेडीयू 5683
अरुणा देवी वारिसलीगंज बीजेपी 7543

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।