1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार: विवाहित प्रेमिका से मिलने गया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पीट-पीटकर ले ली जान

बिहार: विवाहित प्रेमिका से मिलने गया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पीट-पीटकर ले ली जान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2022 10:59 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 10:59 pm IST

मुंगेर जिले में शुक्रवार की रात एक महिला से मिलने गए युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बिहार: विवाहित...- India TV Hindi
बिहार: विवाहित प्रेमिका से मिलने गया युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा, पीट-पीटकर ले ली जान Image Source : IANS (REPRESENTATIONAL IMAGE)

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले में एक युवक को अपनी पुरानी विवाहित प्रेमिका से मिलने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक महिला से मिलने गए युवक को पड़ोसियों ने पकड़ लिया और कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुर नगर के कुतलुपुर निवासी मोहन कुमार (26) का अवैध संबंध गांव की ही एक महिला से था। महिला का पति दूसरे जिले में रहकर दैनिक मजदूरी करता है। लंबे समय बाद मोहन अपनी पुरानी प्रेमिका उस महिला से मिलने शुक्रवार की रात उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान इसकी भनक महिला के पड़ोसियों को लग गई।

पड़ोसियों ने महिला का कमरा खुलवाया और फिर युवक की पकड़कर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार को जब इस घटना की सूचना पुलिस को हुई, तो पुलिस घटनास्थल पहुंची और मोहन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुंगेर के पुलिस अधीक्षक जे जे रेड्डी ने बताया कि पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पूरे मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।