1. Hindi News
  2. बिहार
  3. बिहार में जज भी सुरक्षित नहीं! गाड़ी खड़ी करने के विवाद 2 जजों के साथ मारपीट, गला दबाने की भी हुई कोशिश

बिहार में जज भी सुरक्षित नहीं! गाड़ी खड़ी करने के विवाद 2 जजों के साथ मारपीट, गला दबाने की भी हुई कोशिश

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 15, 2023 09:14 pm IST,  Updated : Mar 15, 2023 09:14 pm IST

बिहार के सासाराम में सिविल कोर्ट के 2 जजों पर हमला हुआ है। गाड़ी खड़ी करने के विवाद में उनके साथ मारपीट की गई है और उनका गला भी दबाने की कोशिश की गई है। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar News - India TV Hindi
गाड़ी खड़ी करने के विवाद में जजों के साथ मारपीट Image Source : INDIA TV

सासाराम: बिहार में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इस बात का ताजा उदाहरण सासाराम से सामने आया है। यहां सासाराम सिविल कोर्ट के 2 जजों पर हमला हुआ है। गाड़ी खड़ी करने के विवाद में उनके साथ मारपीट की गई है और उनका गला भी दबाने की कोशिश की गई है। 

इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और पेट्रोल पंप मालिक समेत दो लोग नामजद हैं। जज राम चंद्र प्रसाद और देवेश कुमार द्वारा नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। राम चंद्र प्रसाद, पंचम अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हैं, जबकि दूसरे जज देवेश कुमार चतुर्थ अवर न्यायाधीश सह अपर मुख्य दंडाधिकारी हैं। 

क्या है पूरा मामला?

ये मामला सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास का है। गिरफ्तार 2 में 1 शख्स पेट्रोल पंप का मालिक बताया जा रहा है। जजों द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मंगलवार रात लगभग 7.20 पर अपने वाहन से वह पेट्रोल लेने जा रहे थे। 

बेदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोककर कुछ समान लेने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर दो लोग लापरवाही से आए और गाड़ी में टक्कर मार दी। जब उनसे इस बारे में पूछा तो वह आक्रामक हो गए और गाड़ी की चाबी निकलकर गाली-गलौच करने लगे। 

इसी दौरान उसका दूसरा साथी आया और मारपीट करने लगा। विरोध करने पर एक ने हाथ पकड़ लिया और दूसरा गला दबाने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने हमें छुड़ाया, नहीं तो अनहोनी हो सकती थी। 

मौके पर पहुंची पुलिस 

जजों ने घटना की जानकारी नगर थाना को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पेट्रोल पंप के मालिक रामाकांत सिंह ग्राम बेदा को गिरफ्तार किया है। जबकि दूसरे गिरफ्तार शख्स का नाम शांतनु है और वह भी ग्राम बेदा का है। इस घटना को लेकर रोहतास बार संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार ने चिंता जताते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि शहर में खराब ट्रैफिक व्यवस्था और बेलगाम बाइक सवार समस्या बन गए हैं। (सासाराम से रंजन कुमार सिंह की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने इंडिया टीवी से की खास बातचीत, राहुल गांधी पर क्यों भड़कीं? यहां जानें 

कर्नाटक: एमएलसी और बीजेपी नेता आर शंकर के घर पर पड़ी रेड, हजारों साड़ियां और स्कूल बैग बरामद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।