1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: बिहार में बदमाशों ने फिर की अंधाधुंध फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Bihar News: बिहार में बदमाशों ने फिर की अंधाधुंध फायरिंग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Sep 22, 2022 08:41 am IST,  Updated : Sep 22, 2022 08:41 am IST

Bihar News: उन्होंने कहा, “पांच हथियारबंद बदमाशों ने अपराह्न करीब ढाई बजे मटिहानी इलाके में कई जगहों पर हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वे फरार हो चुके थे।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हथियारबंद बदमाशों ने मटिहानी इलाके में की फायरिंग
  • पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वे फरार हो चुके थे।
  • कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गोली चलाने की वारदात के कुछ दिनों बाद बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने मटिहानी इलाके में हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “पांच हथियारबंद बदमाशों ने अपराह्न करीब ढाई बजे मटिहानी इलाके में कई जगहों पर हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वे फरार हो चुके थे। अधिकारी ने बताया कि पांचों बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे निजी रंजिश को कारण माना जा रहा है। 

13 सितंबर को चली थी अंधाधुंध गोलियां

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को बेगूसराय में अलग-अलग स्थान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने राहगीरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बेगूसराय पुलिस ने इस गोलीकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित, युवराज, केशव उर्फ़ नागा और अर्जुन के तौर पर हुई है। एक आरोपी केशव उर्फ नागा फरार होने की कोशिश में था। उसे पुलिस ने झाझा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। केशव बेगूसराय के बीहट का रहने वाला है। बेगूसराय पुलिस आज दोपहर ढाई बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करेगी।

11 लोगों को लगी गोली, एक शख्स की मौत

दरअसल, बेगूसराय शहर में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में भेजे गए। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था। इस घटना से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही।

बिहार के बेगूसराय जिले में विभिन्न स्थानों पर मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा राहगीरों पर गोली चलाने की वारदात के कुछ दिनों बाद बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने मटिहानी इलाके में हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 

कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “पांच हथियारबंद बदमाशों ने अपराह्न करीब ढाई बजे मटिहानी इलाके में कई जगहों पर हवा में गोलियां चलाईं। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक वे फरार हो चुके थे। अधिकारी ने बताया कि पांचों बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है और उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने कहा कि घटना के पीछे निजी रंजिश को कारण माना जा रहा है। 

13 सितंबर को चली थी अंधाधुंध गोलियां

उल्लेखनीय है कि 13 सितंबर को बेगूसराय में अलग-अलग स्थान पर दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों ने राहगीरों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं थीं, जिसमें 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि सात पुलिसकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। बेगूसराय पुलिस ने इस गोलीकांड के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित, युवराज, केशव उर्फ़ नागा और अर्जुन के तौर पर हुई है। एक आरोपी केशव उर्फ नागा फरार होने की कोशिश में था। उसे पुलिस ने झाझा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। केशव बेगूसराय के बीहट का रहने वाला है। बेगूसराय पुलिस आज दोपहर ढाई बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करेगी।

11 लोगों को लगी गोली, एक शख्स की मौत

दरअसल, बेगूसराय शहर में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे दो बदमाशों ने सनसनी फैला दी। NH-28 पर दिखे इन बदमाशों ने एक के बाद एक कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। कुल 11 लोगों को इन बदमाशों ने गोली मारी, जिनमें से एक चंदन कुमार नाम के शख्स की मौत हो गई। एक के बाद एक घायल लोग बेगूसराय जिले के सिविल और निजी अस्पतालों में भेजे गए। पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल था। इस घटना से पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए। फुलवरिया बछवाड़ा, तेघडा और चकिया थाना इलाकों में फायरिंग की एक के बाद एक खबर आती रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।