1. Hindi News
  2. बिहार
  3. अनंत सिंह के चहेते अनुज सिंह को जन सुराज ने बनाया उम्मीदवार, MLC चुनाव के लिए 3 तीन और उम्मीदवार घोषित

अनंत सिंह के चहेते अनुज सिंह को जन सुराज ने बनाया उम्मीदवार, MLC चुनाव के लिए 3 तीन और उम्मीदवार घोषित

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Sep 24, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 10:57 pm IST

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधान परिषद के चुनाव के लिए तीन और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। पार्टी ने अनंत सिंह के चहेते अनुज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर - India TV Hindi
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर Image Source : PTI/FILE

पटनाः जन सुराज पार्टी (JSP) ने गुरुवार को बिहार विधान परिषद की उन आठ सीटों में से तीन और सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, जिन पर 23 अक्टूबर को चुनाव होने हैं। इसके साथ ही पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची पूरी कर ली है। पार्टी ने 20 सितंबर को बाकी पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 

जनसुराज की दूसरी लिस्ट के अनुसार, डॉ अनुज सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं डॉ विमोहन कुमार तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भूषण झा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से अपने दावेदारी पेश करेंगे।

अनंत सिंह के चहेते को मिला टिकट

जनसुराज ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र से डॉ अनुज सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व अभी जेडीयू MLC नीरज कुमार कर रहे हैं, जो लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध कर रहे हैं। अनंत सिंह ने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि अनुज सिंह का वे खुलकर समर्थन करेंगे। उन्होंने अभी हाल में ही कहा था कि अनुज सिंह उनके उम्मीदवार हैं। 

नीरज कुमार से नाराज चल रहे हैं अनंत सिंह

दरअसल, अनंत कुमार सिंह 2015 से ही नीरज कुमार से नाराज हैं। उस समय पार्टी ने मोकामा से कुमार को विधानसभा चुनाव में उतारा था, लेकिन वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे थे। अनंत सिंह का दावा है कि पटना ग्रेजुएट्स सीट के अंतर्गत आने वाले 26 क्षेत्रों में उनके समर्थक हैं और उनका कहना है कि वे सभी अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनुज सिंह नवादा जिले के एक जमींदार हैं जो कुछ समय से प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने पिछले साल जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था।

23 अक्टूबर को होगी वोटिंग

बता दें कि 20 सितंबर को पार्टी ने पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जिनमें MLC अफ़ाक़ अहमद भी शामिल थे। वे सारण टीचर्स सीट को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे, जिसे उन्होंने 2022 में प्रशांत किशोर के समर्थन से जीता था। उस समय किशोर जन-जागरूकता अभियान चला रहे थे। विधान परिषद की आठ सीटों के लिए वोटिंग 23 अक्टूबर को होगी, जबकि वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को तय की गई है।

ये भी पढ़ेंः  बिहार MLC चुनाव के लिए JDU ने घोषित की उम्मीदवार की लिस्ट, अनंत सिंह के विरोध के बावजूद नीरज कुमार को मिला टिकट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।