1. Hindi News
  2. बिहार
  3. जहानाबाद में स्मैक तस्कर ने की टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिली लाश

जहानाबाद में स्मैक तस्कर ने की टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिली लाश

 Published : Nov 07, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Nov 07, 2026 12:49 pm IST

बिहार के जहानाबाद जिले में मादक पदार्थों (स्मैक) की तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने गए टाइगर मोबाइल के एक जवान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है।

जहानाबाद में स्मैक तस्कर ने की टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिली लाश- India TV Hindi
जहानाबाद में स्मैक तस्कर ने की टाइगर मोबाइल के एक जवान की हत्या, दो दिन बाद दरधा नदी में मिली लाश Image Source : INDIA TV

बिहार के जहानाबाद जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ छापेमारी करने गए टाइगर मोबाइल के एक जवान की तस्करों ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दो दिन बाद जवान का शव स्थानीय दरधा नदी से बरामद किया गया, जिसके बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव का माहौल है।   

कब की घटना 

वह गुरुवार देर शाम छापेमारी के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद से लापता थे। ये घटना काको थाना क्षेत्र के नदियावां के नजदीक की बताई जा रही है। इसके बाद उनकी काफी तालाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। अब दो दिन बाद उनका शव दरधा नदी में मिला है। बता दें कि धनेश्वर यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले थे। 

घटनास्थल पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी), अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि एक जवान की हत्या स्मैक तस्करों ने की है। फिलहाल पुलिस इस वारदात के पीछे के कारणों और इसमें लिप्त आरोपियों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है।

(Report-Mukesh)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।