1. Hindi News
  2. बिहार
  3. 'चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री होंगे', चिराग पासवान ने अचानक से बदल लिए सुर

'चुनाव के बाद नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री होंगे', चिराग पासवान ने अचानक से बदल लिए सुर

 Published : Jul 29, 2025 10:25 am IST,  Updated : Jul 29, 2025 02:08 pm IST

चिराग पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के प्रति अपने सुर अचानक से बदल लिए हैं। चिराग पासवान ने अब कहा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।

chirag paswan nitish kumar- India TV Hindi
चिराग पासवान ने नीतीश को दिया समर्थन। Image Source : PTI

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीते कुछ दिनों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में चिराग ने इस बात पर दुख जाहिर कर दिया था कि उन्हें ऐसी सरकार का समर्थन कर रहे हैं जहां पर अपराध बेकाबू हो गया है। हालांकि, अब चिराग पासवान के सुर अचानक से बदल गए हैं। चिराग पासवान ने अब कहा है कि बिहार में चुनाव के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे।

क्या बोले चिराग पासवान?

बिहार के हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने पीएम मोदी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। चिराग ने सोमवार को कहा- ‘‘मैंने कई बार दोहराया है कि मेरी प्रतिबद्धता और प्रेम प्रधानमंत्री के प्रति है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में (बिहार में) चुनाव लड़े जाएंगे। चुनाव परिणामों के बाद, नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। निश्चित रूप से वह मुख्यमंत्री होंगे।’’

पहले क्या बोले थे चिराग पासवान?

बीते कुछ समय से चिराग पासवान बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार हमलावर थे। चिराग ने प्रशासन पर अपराधियों के आगे नतमस्तक होने का आरोप लगाया था। चिराग ने कहा था- "मैं सरकार से समय रहते कदम उठाने का अनुरोध करता हूं। मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं जहां अपराध बेकाबू हो गए हैं।"

बिहार में चुनाव करीब

बिहार में विधानसभा चुनाव करीब है और इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को शुरू भी कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव संभावित हैं। किसी भी दल को जीत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी। बिहार चुनाव में इस बार मुकाबला भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के NDA गठबंधन और राजद, कांग्रेस व कुछ अन्य दलों के महागठबंधन के बीच है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज और ओवैसी की AIMIM भी चुनाव मैदान है। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- कौन औरंगजेब और कौन दारा शिकोह...? लालू यादव के लिए भाजपा का पोस्टर बना चर्चा का विषय

क्या बिहार विधानसभा चुनाव में लड़ेंगे चिराग पासवान? जानें क्या मिला जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।