1. Hindi News
  2. बिहार
  3. पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ATS और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

 Reported By: Nitish Chandra, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 25, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Apr 25, 2025 10:49 pm IST

पटना में सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। ई-मेल के जरिए मिली बन की धमकी के बाद ATS और बम निरोधक दस्ते ने कोर्ट परिसर की जांच की है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FILE

बिहार की राजधानी पटना के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ई मेल के जरिये दी गई है। इस धमकी के बाद अधिकारियों में अफरा तफरी का माहौल हो गया और पूरे कोर्ट परिसर की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, पुलिस को जांच में परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। आइए जानते हैं इस पूरे घटना के बारे में विस्तार से। 

क्या है पूरा मामला?

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई मेल के जरिये मिली, जिसके बाद कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट में आने-जाने वाले हर लोगों की जांच भी की गई। हालांकि, जांच मे कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। फिर भी एहतियातन हर जगह जांच पड़ताल की गई। जांच के दौरान कोर्ट के अंदर किसी को जाने नहीं दिया गया। बता दें कि पटना सिविल कोर्ट पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में आता है।

ई-मेल में क्या लिखा था?

अदालत परिसर को बम से उड़ाने का धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सकते में आ गए। पुलिस के मुताबिक, ई-मेल में धमकी दी गई थी कि जिला न्यायाधीश के चैंबर के पास आरडीएक्स बम लगा हुआ है। हालांकि, पुलिस ने इस धमकी के फर्जी होने की संभावना जताई और कहा कि ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। 

 एटीएस और बम निरोधक दस्ते ने की जांच

पुलिस के मुताबिक, कोर्ट में बम रखे होने की धमकी की सूचना मिलने के बाद एटीएस और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर कोर्ट परिसर की छानबीन की गई। हालांकि, परिसर में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि ई-मेल के फर्जी होने की पूरी संभावना है। धमकी भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश हो रही है। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ईंट की क्वालिटी खराब हुई तो मजदूर को मार कर गाड़ डाला, पुलिस ने गड्ढे से निकाला शव

रील के चक्कर में हुआ विवाद, महिला ने खाया कीटनाशक, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।